फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

18 को रिलीज हो सकती है 'एमएसजी': डेरा मुखी

Sat, 17 Jan 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी मैसेंजर ऑफ गॉड 18 जनवरी को रिलीज हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सेंसर बोर्ड ने मूवी को अनुमति देने से इंकार कर दिया था, लेकिन इसकी रिलीज को अनुमति दे दी गई। अब इस मूवी को लेकर विवाद गहरा गया है। साथ ही मूवी के मुद्दे पर सरकार और बोर्ड के बीच ठन गई है।
विज्ञापन


बोर्ड के कामकाज में ‘हस्तक्षेप’ के कारण पहले चेयरपर्सन पद से लीला सैमसन ने इस्तीफा दिया। अब बोर्ड की सदस्य इरा भास्कर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

दूसरी ओर, फिल्म प्रदर्शन को अनुमति मिलने के खिलाफ सिख संगठनों में रोष है। उन्होंने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किण्। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा है कि इस फिल्म में किसी धर्म पर निशाना नहीं साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने अनुमति दी

Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

सेंसर बोर्ड के इनकार के बाद ‘फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण’ ने फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है।

इस कारण बढ़े विवाद के बीच बोर्ड की सदस्य इरा भास्कर ने भी सैमसन का समर्थन करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। सैमसन ने वीरवार रात को इस्तीफा दिया था।

भास्कर ने कहा कि उन्होंने मिलकर फिल्म की रिलीज रोकी थी, लेकिन चीजें ठीक तरीके से नहीं चल रही हैं। सैमसन ने बोर्ड के संचालन में मंत्रालय की सहायता की, लेकिन पिछले एक साल से बोर्ड के सदस्यों की कोई बैठक नहीं हुई।

सेंसर बोर्ड के सीईओ का कहना है कि उनके पास बैठक बुलाने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में स्पष्ट है कि अब बोर्ड की कोई जरूरत नहीं है।

न्याधिकरण में 24 घंटे में मंजूरी दी

Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

बोर्ड की एक अन्य सदस्य नंदिनी सरदेसाई ने भी सैमसन और भास्कर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से सिनेमेट्रोग्राफी कानून के तहत काम किया और पाया कि इस फिल्म को सार्वजनिक करना जनहित में नहीं है। फिल्म को रोकने संबंधी फैसला हम सभी का था।

उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण से सुनवाई की प्रक्रिया में सामान्य तौर पर 15-30 दिन का समय लगता है, लेकिन इस फिल्म को 24 घंटे के भीतर मंजूरी मिल गई। एक न्यायाधिकरण बनाया गया और फिल्म को पास कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि सैमसन को नीचा दिखाने की कोशिश है। सैमसन ने कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप, दबाव और पैनल के सदस्यों में भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देने की बात कही है।

24 घंटे में मिली मंजूरी से उठे सवाल

Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

सेंसर बोर्ड के इनकार के बाद 24 घंटे में विवादित फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को अपीलीय न्यायाधिकरण की मंजूरी मिल गई। सामान्य तौर पर इस प्रक्रिया में 15-30 दिन का समय लगता है। इस कारण सेंसर बोर्ड के सदस्य नाराज हैं।  

- मोदी सरकार हर छोटी-बड़ी फिल्म में हस्तक्षेप करती है। आमिर खान की पीके फिल्म में सरकार ने दखल किया था। - लीला सैमसन,

- सैमसन के आरोप गंभीर हैं और सरकार के कामकाज के अंदाज की पोल खोलते है। सेंसर बोर्ड के कामकाज में दखलअंदाजी करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे। - अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस प्रवक्ता

- मैंने पहले ही कहा है कि मैं केवल एक इंसान हूं। फिल्म में दिखाई गई चीजें स्टंट हैं। इसमें किसी धर्म पर निशाना नहीं साधा गया है। 18 जनवरी को फिल्म रिलीज करने के बारे में विचार जारी है। -गुरमीत राम रहीम सिंह, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख

हस्तक्षेप के सबूत दें सैमसन

Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Movie Massenger of God

सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा है कि सरकार ने हमेशा से फिल्मों के प्रमाणीकरण से खुद को दूर रखा है। इन आरोपों के संदर्भ में सैमसन को सबूत देना चाहिए। ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को मंजूरी देने में सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।  

दिल्ली से चंडीगढ़ तक सिखों का प्रदर्शन
विवादित फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को रिलीज करने की अनुमति मिलने से नाराज सिख संगठनों ने दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक विरोध प्रदर्शन किए हैं।

दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुख्यालय तक मार्च कर सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष के इस्तीफे और फिल्म को अपीलीय न्यायाधिकरण से मंजूरी की जांच करवाने की मांग की।

इसी तरह हरियाणा के अंबाला, हिसार और सिरसा में भी प्रदर्शन हुए। पंजाब के बठिंडा, मुक्तसर, मनसा, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा जिले में डेरा सच्चा सौदा पंथ के मानने वालों की अच्छी-खासी संख्या को देखते हुए वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed