ट्विटर पर आए डेरा प्रमुख, यहां कीजिए फॉलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अब ट्विटर के जरिये भी अपने लाखों भक्तों से जुड़ेंगे। उन्होंने रविवार को रूहानी सत्संग के दौरान अपने ट्विटर अकाउंट gurmeetramrahim का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से वे साध संगत से जुड़ेंगे।
ट्विटर अकाउंट का लोकार्पण करते हुए डेरा प्रमुख ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने संगत को डेरा द्वारा किए जा रहे 104 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कुछ ही घंटे में इस ट्विटर अकाउंट को 1700 से ज्यादा भक्त फॉलो करने लगे। डेरा मुखी ने सत्संग में 13,715 लोगों को गुरुमंत्र नाम शब्द प्रदान कर उन्हें बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया।
सत्संग में साध संगत को किया संबोधित
डेरा प्रमुख ने कहा कि इंसान को सुमिरन का पक्का जरूर बनना चाहिए। घोर कलयुग में नाम के सुमिरन से ही मन को नकेल डाली जा सकती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मन, माया और वासना पर काबू पाया जा सकता है।
मन हावी हो जाता है तो इंसान अपने मालिक से दूर हो जाता है। सत्संग के दौरान उन्होंने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से पंजाब के जिले फिरोजपुर, ब्लॉक सैदे के प्रेमी बलविंद्र सिंह को उसके बेटे गुरप्रीत के थैलीसिमिया के इलाज के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया।
इसी तरह उन्होंने पटियाला के ब्लॉक घग्गा के चिमनलाल को उसके बेटे हरमीत के सिर के आपरेशन के लिए तीन लाख रुपये का चेक दिया।
इसके अलावा संगत द्वारा जरूरतमंदों को ‘आशियाना’ मुहिम के तहत एनआईटी फरीदाबाद निवासी ईस्माईलपुर की राधा को मकान की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर सादगीपूर्ण ढंग से कई शादियां भी हुई।