{"_id":"2ce4ba9c290b94dd6095b81168c6d629","slug":"sirsa-dera-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा डेरा रेप प्रकरण में सनसनीखेज मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा डेरा रेप प्रकरण में सनसनीखेज मोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा डेरा रेप केस में एक बार फिर से बचाव पक्ष की गवाहियां शुरू हुईं। इसमें शनिवार को रेप पीड़िता के रिश्तेदार ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए और डेरा प्रमुख के हक में गवाही दी।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट में कहा कि वह 2007 और 2011 में शिकायतकर्ता से मिला था, लेकिन उसने रेप जैसी कोई बात उसे नहीं बताई। बल्कि उसने तो डेरा प्रमुख और खुद के रिश्ते को पिता-पुत्री जैसा बताया था।
विज्ञापन
बता दें कि कुल 19 गवाहों को कोर्ट ने बुलाया था, जिसमें से 10 को एग्जामिन किया जाना था। इन दस में से तीन की मौत हो चुकी है, तीन आए नहीं और तीन को एग्जामिन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
बता दें कि 2002 में प्रधानमंत्री व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को अज्ञात पत्र भेजे गए थे। इसमें सिरसा डेरे में डेरा प्रमुख पर महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगे थे। मामले की जांच सीबीआई ने की थी।