फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sirsa boy presented special gift of millions to his valentine

वैलेंटाईन डे स्पेशलः प्रेमिका को दिया 10 लाख का खास गिफ्ट

Sun, 14 Feb 2016 01:40 PM IST
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Sun, 14 Feb 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
sirsa boy presented special gift of millions to his valentine

वैलेंटाइन को गिफ्ट देने की हर किसी की अपनी पसंद है। डबवाली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को 10 लाख का स्पेशल गिफ्ट दिया। दोनों बठिंडा के एक शादी समारोह में मिले थे। फ्रेंडशिप के बाद नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। चार माह बाद दोनों ने इस बात को परिजनों को बताया।

विज्ञापन


थोड़ी ना नुकूर होने होने के बाद अलग-अलग बिरादरी के होने के बावजूद दो युवा दिलों को एक होने के लिए  अनुमति दे दी। आज 10वें वेलेंटाइन-डे पर युवक ने अपनी पत्नी को घर गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। दोनों की प्रेम कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी सबक से कम नहीं है।

विज्ञापन

ऑप्टिकल की दुकान का है आशू की

sirsa boy presented special gift of millions to his valentine

शादी के बाद धूरी में ऑप्टिकल का काम करने वाला आशू पत्नी को लेकर डबवाली शिफ्ट हो गया। दोनों जनवरी 2008 में डबवाली में एक किराए के मकान में रहने लगे। दुकान भी किराए पर थी। संभलकर खर्च करने को आदत बनाया।

प्यार के नाम पर एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट देने की बजाए बचत की। शादी के बाद 10वें वेंलेंटाइन डे पर आशू ने रजनी को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसकी तमन्ना हर दिल की होती है। और वह है घर। वेलेंटाइन के मौके पर घर की चाबी हाथ में थमाकर सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया।

पार्थ का गुल्लक काम आता है

आशू तथा रजनी ने अपने बेटे पार्थ के नाम से गुल्लक बनाया हुआ है। वे उसमें बचत करते रहते हैं। जब घर का कोई सामान खरीदना हो तो उसमें से पैसे निकाल लेते हैं।

विश्वास ही प्यार की गांठ है। आशू कभी कभार थोड़ा-बहुत गुस्से होते हैं। फिर सॉरी भी खुद ही फील करते हैं। वेलेंटाइन-डे पर आशू ने घर गिफ्ट किया है। यह भी कभी न भूलने वाला क्षण है।
- रजनी

प्यार में एक-दूसरे को समझने बेहद जरूरी है। अनावश्यक खर्च बंद हो तो बेहतर परिणाम सामने आते हैं। शायद यही वजह रही  कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। इजहार ए इश्क वाले दिन अपने प्यार को तोहफा देना सबसे खास है।
- आशू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed