फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sir Mundwakar protests against stone pelting on nursing staff

नर्सिंग स्टाफ पर पथराव के विरोध में सर मुंडवाकर जताया विरोध

Tue, 21 Apr 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sir Mundwakar protests against stone pelting on nursing staff
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सेज, पुलिसकर्मियों) के ऊपर हो रहे पथराव व मारपीट की घटनाएं शर्मनाक हैं। इसके विरोध में केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों ने सोमवार को सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सभी नर्सिंग ऑफिसर ने इसके विरोध में अपना सर मुंडवाया है। इनमें सुरेश कुमार, विजय, मुकेश, विनोद, अनिल स्वामी और निखिल राज शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतबीर डागर का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के मरीजों के इलाज और देखभाल में जुटे हैं। ऐसी स्थिति में जनता का पूर्ण समर्थन मिलना चाहिए। हमें इस बात की कोई चाह नहीं कि लोग हम पर फूल बरसाएं लेकिन पथराव जैसी शर्मनाक चीजें करके हमारा मनोबल तो न तोड़ें। लोग अपने घरों में बैठे हैं और हम अपने परिवार से दूर कोरोना के मरीजों के बीच ड्यूटी कर रहे हैं। इस समय हमें अपने देशवासियों के प्यार और सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed