फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Mika Singh's Australia visa canceled

Punjab News: ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया गायक मीका सिंह का वीजा, सभी शो कैंसिल; बिक चुकी थीं टिकटें

Wed, 09 Aug 2023 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 09:43 PM IST
सार

2018 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गायक मीका सिंह को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया था। उन पर यूएई में ब्राजील की 17 वर्षीय मॉडल ने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Singer Mika Singh's Australia visa canceled
मीका सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायक मीका सिंह को 11 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले तमाम शो को रद्द करना पड़ा। 11 अगस्त से 19 तक मीका सिंह को ऑस्ट्रेलिया में अलग-अलग शहरों में पांच शो करने थे। इन शो की टिकटें बिक चुकी थीं। मगर अब शो रद्द होने से उनके फैंस में मायूसी है।

विज्ञापन


निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने मीका सिंह का वीजा रद्द कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि ऑस्ट्रेलिया मैं आ रहा हूं। आपके खूबसूरत शहर में रॉक करने आ रहा हूं, सो तैयार हो जाओ मेरे साथ नाचने के लिए लेकिन अब अचानक सारे शो रद्द होने से फैंस को मायूसी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


हालांकि मीका सिंह से आधिकारिक बात नहीं हो सकी है लेकिन कुछ साथियों का कहना है कि मीका सिंह कई दिनों से लगातार शो और ट्रैवल कर रहे थे। इस वजह से वो बुरी तरह बीमार पड़ गए हैं। मीका सिंह ने अमेरिका में लगातार 21 सुपरहिट शो किए थे, ऐसे में वे बीमार पड़ गए हैं। उन्हें दो महीने लगातार ट्रैवल और शोज करने के बाद डॉक्टर ने तीन हफ्ते आराम की सलाह दी है। हालांकि उनके बीमार होने की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अमोल कुमार का कहना है कि शो को लेकर पंजाबी समुदाय में काफी उत्साह था लेकिन अचानक ऐसी खबरें आ रही हैं कि वीजा रद्द कर दिया गया है, इसे लेकर काफी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गायक मीका सिंह को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया था। उन पर यूएई में ब्राजील की 17 वर्षीय मॉडल ने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया था और शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed