फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Gurdas Maan Returned Back to India, One Country One Language

कनाडा से वतन लौटे गुरदास मान, दिया करारा जवाब- जो विरोध कर रहा करने दो, मुझे परवाह नहीं

Thu, 26 Sep 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Sep 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Singer Gurdas Maan Returned Back to India, One Country One Language
गायक गुरदास मान - फोटो : अमर उजाला

एक राष्ट्र एक भाषा की हिमायत करके विवादों में घिरे पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदास मान कनाडा से वतन लौट आए और मामले में बड़ा बयान दिया। गुरदास मान श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। कनाडा में कई शो करने के बाद गुरु नगरी पहुंचे गुरदास मान स्पोर्ट्स कैप पहने हुए थे।

विज्ञापन


मान के अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचने से पहले सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। मान जैसे ही अपने समर्थकों के साथ हवाई अड्डे के टर्मिनल के बाहर पहुंचे वहां तैनात सीआईएसएफ व पंजाब पुलिस के जवानों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कनाडा में उन्होंने एक विवादित बयान दिया है तो मान ने हवाई अड्डे में जल रहे बिजली के बल्बों की तरफ इशारा करते हुए कहा की बत्ती तो वहां भी जल रही है। जब उनसे पूछा गया कि उनके बयान का पंजाब में विरोध हो रहा है तो उन्होंने हाथ जोड़ कर कहा कि उन्हें विरोध की कोई परवाह नहीं है। जो विरोध कर रहा है उसे कर लेने दो। इतना कह कर वह अपनी गाड़ी में बैठ कर श्री मुक्तसर साहिब के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकोदर डेरा मुराद शाह में होंगे नतमस्तक

एक राष्ट्र, एक भाषा की हिमायत कर कनाडा में विरोध का सामना करने वाले गुरदास मान बुधवार को जालंधर पहुंच गए। गुरुवार को वह डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर जाएंगे। वहां पर वह सेवा करेंगे और नतमस्तक होंगे। गुरदास मान डेरा बाबा मुराद शाह के मुख्य सेवादार हैं और वीरवार को साईं लाडी शाह का जन्म दिन है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरा पहुंच रहे हैं। जालंधर की पुलिस ने गुरदास मान के विरोध को देखते हुए नकोदर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

डेरा बाबा मुराद शाह के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल का कहना है कि गुरदास मान के नकोदर आने की सूचना आ चुकी है। सुरक्षा मजबूत की जाएगी। अमृतसर पहुंचे गुरदास मान को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी सोनू ढेसी खुद पहुंचे। गुरदास मान के खिलाफ जालंधर में दो बार सिख जत्थेबंदियां प्रदर्शन कर चुकी हैं। कनाडा में एब्बटसफोर्ड व एडमिंटन में गुरदास मान का विरोध हुआ जिसकी गूंज पंजाब में भी पहुंच चुकी है।

मान ने कनाडा में एक राष्ट्र एक भाषा की हिमायत कर विवादों को गले लगा लिया है। हालांकि गुरदास मान इस बात पर अडिग है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। पंजाबी मां बोली है लेकिन राष्ट्र की भाषा तो हिंदी है। एक दूसरे से बात करने के लिए हिंदी जरूरी है।

पंजाबियों का गुरदास मान को ठुकराना सही : रंधावा

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बैठक हॉल में एसजीपीसी के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि पंथक अकाली लहर दो अक्तूबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह के नेतृत्व में कांफ्रेंस करने जा रही है। इसमें सिख पंथ से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

रंधावा ने कहा कि उनका मानना है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केवल धार्मिक नेता ही चलाएं इसमें राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंथक अकाली लहर की तरफ से इस कांफ्रेंस में गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में कई कालेजों के सिख विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

गुरप्रीत सिंह रंधावा ने पंजाबी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि गायक गुरदास मान ने भरी महफिल में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है जो माफी लायक नहीं है। लोगों ने गुरदास मान को ठुकराकर सही काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed