फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Garry Sandhu and Jazzybi in Chandigarh

'दूसरे सिंगर को कॉपी करके मैं बन गया सिंगर'

Sun, 11 May 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 May 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Singer Garry Sandhu and Jazzybi in Chandigarh

सिंगर बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था और न ही इसके लिए कभी ट्रेनिंग ली। बचपन में दूसरे सिंगर को कॉपी करता था और उन्हें ही कॉपी करके आज खुद सिंगर बन गया। यह कहना है पंजाबी गायक गैरी संधू का।

विज्ञापन


गैरी शनिवार दोपहर को सेक्टर 26 के एक रेस्त्रां में अपनी आने वाली फिल्म रोमियो रांझा के म्यूजिक लांच के लिए पहुंचे। गैरी ने बताया कि उन्हें बचपन से गायक बनने का शोक नहीं था, लेकिन घर में बब्बू मान के गाने अक्सर सुनने को मिलते यहीं जिसे वह गुनगुनाते रहते।
विज्ञापन


इसी दौरान गैरी नजदीक के गुरुद्वारे में भजन गाने लगे और परिवार वालों की मदद से उन्होंने अपनी पहली एलबम निकाली। रोमियो रांझा से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर रहे गैरी ने बताया कि दरअसल उन्हें पहले भी कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने अपना ध्यान तब सिंगिंग में ही लगाना अच्छा समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल पहले जब नवनैत सिंह ने रोमियो रांझा के लिए अप्रोच किया तो उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई।

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए गैरी ने कहा कि वह फिल्म में जैजी बी के साथ ठग की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में हुई है, जिसकेलिए खूब सारे एक्शन सीन कए गए। उन्होंने सभी एक्शन सीन खुद किए।


फिल्म रोमियो रांझा का म्यूजिक लांच
इस दौरान फिल्म का म्यूजिक लांच किया गया। फिल्म की स्टार कास्ट जैजी बी, गैरी संधू, योगराज सिंह अभिनेत्री अमन और पारुल के साथ स्पीड रिकॉर्ड्स के निर्देशक सतविंदर सोनू भी शामिल हुए।

फिल्म में कुल 7 गाने हैं, जिसमें से तीन गाने जैजी बी ने, दो गाने गैरी संधू ने गाए है और दो गाने जैजी बी और गैरी संधू ने मिलकर गाए हैं।

जैजी बी ने कहा कि फिल्म के कई दृश्यों के दौरान उन्हें बहुत जोखिम उठाना पड़ा। कई सीन करते हुए उन्हें कई चोटें भी आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed