फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   simranjit singh mann filed petition against sarbat khalsa supporters arrest issue

सरबत खालसा समर्थकों की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, हाईकोर्ट में याचिका

Thu, 08 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
simranjit singh mann filed petition against sarbat khalsa supporters arrest issue
सिमरनजीत सिंह मान
सरबत खालसा के समर्थकों की गिरफ्तारियों का मामला गरमा गया है। हाईकोर्ट से दखल देने की अपील करते हुए याचिका दायर की गई है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने हाईकोर्ट के सामने मामला फिर से उठाया है।
विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। मान ने याचिका दायर कर कहा कि परमजीत सिंह बलियांवाल अपने कुछ समर्थकों के साथ सरबत खालसा के आयोजन की मांग को लेकर 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के बाद बठिंडा के डीसी के कार्यालय में अर्जी देने गए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर किसी अज्ञात जगह ले जाया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा अब तक पुलिस लगभग 200 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। यहां तक कि जहां सरबत खालसा का आयोजन किया जाना है, उस जगह पर जो ग्रंथी पाठ कर रहा था, उसे भी पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। लिहाजा, मान ने अब हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस मामले में दखल दे उचित आदेश जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरबत खालसा रोकने वाले हर अफसर को ले जाएंगे कोर्ट

simranjit singh mann filed petition against sarbat khalsa supporters arrest issue
Sarbat Khalsa 2016 at Talwandi sabo
तख्त श्री दमदमा साहिब में पंथक संगठनों की ओर से आयोजित किए जा रहे सरबत खालसा पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई रोक और पंथक लीडरशिप के अधिकांश प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किए जाने को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने दुर्भाग्यपूर्ण और उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है।

वीरवार को तलवंडी साबो, बठिंडा व मानसा में दिन भर पंथक नेताओं की गिरफ्तारी और सरबत खालसा में हिस्सा लेने से लिए पहुंच रहे आम लोगों को रोकने का काम जारी रहा, वहीं चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने प्रेस काफ्रेंस कर एलान किया कि वे चुप नहीं बैठेंगे और इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाते हुए उन सभी सरकारी अफसरों को कठघरे में खड़ा करेंगे, जिन्होंने सरकार के इशारे पर असंवैधानिक काम किया है।

पार्टी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट सिमरनजीत सिंह, एडवोकेट धनविंदर सिंह निघा, गोपाल सिंह सिद्धू व दलजीत सिंह कुंभड़ा ने दावा किया कि सरबत खालसा के आयोजन को रोकते हुए पंजाब के विभिन्न जिलों, हरियाणा, उत्तरांचल और जम्मू कश्मीर से आए करीब चार हजार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

राजनीतिक हितों के दुरुपयोग का आरोपल लगाया

simranjit singh mann filed petition against sarbat khalsa supporters arrest issue
Sarbat Khalsa 2016 at Talwandi sabo
पंजाब पुलिस द्वारा आम लोगों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन और शासकीय ताकत का राजनीतिक हितों में दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने गांव भागीबांदर में तीन बुजुर्गों से मारपीट भी की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सिमरनजीत सिंह मान, बलजीत सिंह दादूवाल, अमरीक सिंह अजनाला, ध्यान सिंह मंड, प्रो. महिंदरपाल सिंह, मोहकम सिंह, जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, सुरजीत सिंह कालाबुला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरदीप सिंह और रेशम सिंह को काफी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 2009 में ब्लैंकेट बेल प्रदान की थी। ऐसे में उन्हें सात पूर्व सूचना दिए बिना गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। फिर भी पंजाब पुलिस ने कानून और हाईकोर्ट की परवाह न करते हुए सिमरनजीत मान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed