{"_id":"725db6663ca8571e3c5b2de5456aa350","slug":"silk-expo-in-kissan-bhawan-on-23-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्क की ड्रेसेज चाहिए तो 23 को आएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्क की ड्रेसेज चाहिए तो 23 को आएं यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
सिल्क मार्क आर्गनाइजेशन आफ इंडिया (केंद्रीय सिल्क बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा चंडीगढ़ में सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय सिल्क बोर्ड के संस्थानों द्वारा विकसित उत्पादों की यह प्रदर्शनी एवं बिक्री किसान भवन में होगी। यह आयोजन 23-29 जनवरी 2014 तक सार्वजनिक तौर पर खुली होगी।
राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी और बिक्री आयोजन के तहत सिल्क बोर्ड द्वारा प्रमोट की गई नई और आधुनिक विशाल सीरीज प्रदर्शनी होगी। इसमें देश के तरह-तरह के शुद्ध रेशमी उत्पाद एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
‘सिल्क मार्क एक्सपो में भारत के सबसे फैशनेबल शहरों में एक चंडीगढ़ के लिए यह प्रदर्शनी सिल्क उत्पाद लेकर आएगी। सिल्क मार्क एक्सपो में चंडीगढ़ के लोग विविधतापूर्ण सिल्क प्रोडक्ट्स देखेंगे।
विज्ञापन
यह उपभोक्ताओं के साथ-साथ फैशन और वस्त्र व्यापार के पेशे में लगे लोगों के लिए भारतीय सिल्क की खासियत को देखने का सुनहरा अवसर होगा जिसके दम पर भारतीय सिल्क उत्पाद माने जाते हैं और पूरी दुनिया में इनकी इतनी मांग है!
भारत सरकार सिल्क उत्पादन के पारंपरिक केंद्रों से दूर रहे चंडीगढ़, दिल्ली, जैसे महानगरों में भी सिल्क उत्पादों और सिल्क उद्योग में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने का प्रयास कर रही है।