फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikhs made a traffic control group when there was a jam in Nagar Kirtan

Chandigarh News: नगर कीर्तन में लगा जाम तो सिखों ने बना दिया ट्रैफिक कंट्रोल जत्था

Fri, 10 Mar 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sikhs made a traffic control group when there was a jam in Nagar Kirtan
चंडीगढ़। नगर कीर्तन के दौरान जाम लगा देखा तो ट्रैफिक कंट्रोल जत्था बना दिया। खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था के प्रधान एवं संस्थापक किरपाल सिंह हैं। किरपाल सिंह ने बताया कि बात 11 अप्रैल 2013 की है। खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन का निकाला गया था। नगर कीर्तन जब सेक्टर 20 और 21 की विभाजित सड़क से गुजर रहा था तो सेक्टर 21 की गुरुद्वारा साहिब की संगत स्टॉल लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत कर रही थी। इसी बीच किसी ने गलत तरीके से सड़क पर कार खड़ी कर दी। इससे वहां पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। उस समय किरपाल सिंह नगर कीर्तन का दर्शन के लिए पहुंचे थे। यह देखकर उन्हें लगा कि ट्रैफिक को सामान्य किया जाए। जितना बन पड़ा किया और उसी समय सोचा कि क्यों न एक ट्रैफिक कंट्रोल जत्था बनाया जाए। इसे ध्यान में रखते हुए खालसा साजना दिवस पर 13 अप्रैल 2013 को खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था नाम की एक संस्था बना दी। उसी समय से संस्था काम कर रही है। उसी वर्ष पहली सेवा सेक्टर 40 से निकलने वाले श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरुपर्व पर नगर कीर्तन में सेवा की।
विज्ञापन

पुलिस की तर्ज पर बनाया ड्रेस कोड
पहली बार कुर्ता पायजामा में सेवा की, लेकिन लोग नहीं समझे। इसके बाद जत्थे के लिए विशेष ड्रेस बनवाई गई। इन वालंटियरों को पहचान पत्र दिया गया। अब संस्था के साथ 52 लोग पक्के तौर पर जुड़े हैं। ये सभी निष्काम सेवा भाव से काम करते हैं। जत्थे में शामिल लोगों के लिए ब्लू पैंट, ब्लू पगड़ी और सफेद शर्ट है। एक सीटी भी साथ रखते हैं।
विज्ञापन


संस्था में इन्हें करते हैं शामिल
संस्था में कोई भी शामिल हो सकता है लेकिन नियमित सदस्य बनने के लिए गुरु सिख होना जरूरी है। संस्था के सभी लोग अमृतधारी हैं। सभी निशुल्क सेवा करते हैं। सेवा करने वाले कई सदस्य विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी धर्मों के साथ निष्काम सेवा
खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था सभी धर्मों के लिए सेवा में पहुंचता है। नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार के अलावा भगवती जागरण या मुस्लिम समाज से जुड़े कोई भी समागम में मुफ्त में सेवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed