{"_id":"58de6d844f1c1b866b63daa2","slug":"sikh-take-command-of-canada-s-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल की उम्र में सिख युवक कनाडा एयरफोर्स में बना इंटेलीजेंस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल की उम्र में सिख युवक कनाडा एयरफोर्स में बना इंटेलीजेंस अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला का एक सिख युवक अर्शदीप सिंह धंजू कनाडा की रायल कनेडियन एयरफोर्स में बतौर आफिसर भर्ती हुआ है। इस दस्तारधारी सिख लड़के ने अभी 20 साल का जून महीने में होना है। उसकी इस सफलता पर पटियाला के लोगों को गर्व है और रिश्तेदार के साथ शुभचिंतक उसके यहां रहते ताया व नगर निगम के पार्षद रछपाल सिंह धंजू को बधाइयां दे रहे हैं।
अर्शदीप सिंह के पिता अमरजीत सिंह धंजू पंजाब पुलिस में इंस्पैक्टर थे, जबकि अर्शदीप सिंह ने अपनी पढ़ाई कनाडा में ही पूरी की है। पार्षद रछपाल सिंह ने कहा कि उनका भतीजा शुरू से ही पढ़ाई में पूरी लगन और मेहनत लगाता था और उसका सपना रक्षा सेवाओं में जाने का था। जिसको उसने कनाडा में जाकर पूरा किया है। रछपाल सिंह को बधाई देने वालों का आज उनके घर तांता लगा रहा।