फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh Girl Forcibly Converted Into Islam And Then Force To Get Married With Muslim Youth In Pak

सिख युवती के धर्म परिवर्तन मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित, कैप्टन बोले- मदद करे पाकिस्तान सरकार

Sat, 31 Aug 2019 09:09 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला,अमृतसर/ चंडीगढ़
अशोक नीर, अमर उजाला,अमृतसर/ चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Sikh Girl Forcibly Converted Into Islam And Then Force To Get Married With Muslim Youth In Pak
कैप्टन ने की इमरान खान से बात - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में सिख लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर उसके परिवार ने पाकिस्तान सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ननकाना पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद पाकिस्तान में कार्यरत अलग-अलग सिख संगठनों ने भी एक 30 सदस्य कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पाकिस्तान सरकार द्वारा मंत्री राजा बशारत की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष इस मामले में अपना पक्ष रखेगी। मामले को लेकर पाकिस्तान और भारत में कई संगठन और लोगों ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लड़की कई दिनों से लापता थी।  लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था।
 

वकील बोला- अपनी मर्जी इस्लाम धर्म अपनाया है युवती ने

मामले में सिख युवती के वकील शेख सुल्तान ने पुलिस को बताया कि युवती ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है। उसे आयशा नाम दिया गया था। फिर उसने मोहम्मद हसन के साथ शादी की थी।

वकील सुल्तान के अनुसार युवती ने अपने परिवार और स्थानीय पुलिस के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इसमें उसने परिवार द्वारा उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। लड़की ने अदालत में एक लिखित बयान भी पेश किया, जिसमें कहा गया था कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपनी मर्जी से शादी की है। उसने अपने परिवार पर उसे जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुसार युवती को लाहौर के दारुल अमन में रखा गया है। वहीं श्री ननकाना साहिब की पुलिस ने भी युवती के शादी का वीडियो और निकाहनामा अदालत में पेश करने पर अमल करना शुरू कर दिया है। 

 

कैप्टन ने भारत-पाक सरकारों से की दखल की मांग, इमरान से की बात

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में एक सिख युवती के जबरन धर्मांतरण पर हैरानी जताई है। सीएम ने इस मामले में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से बात कर दोषियों को कड़ी सजा देने को कहा। साथ ही भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से यह मुद्दा पाकिस्तानी विदेश मंत्री के समक्ष उठाने को कहा।

सीएम ने गुस्सा जताते हुए कहा कि जो भी धर्मांतरण के लिए जिम्मेदार हैं, वे बचने नहीं चाहिए। धर्म एक निजी मामला है। जबरन धर्मांतरण की आज के समाज में कोई जगह नहीं है। सीएम ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। 

इंटरनेशनल सिख सम्मेलन में गूंजेगा सिख युवती के धर्म परिवर्तन का मामला
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर हाउस में शनिवार को इंटरनेशनल सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के सिख विद्वान, चिंतक व सिख धार्मिक नेता शामिल होंगे। वे इसमें सिख युवती के गन प्वाइंट पर अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन के बाद एक मुस्लिम युवक से शादी कराने का मुद्दा गवर्नर चौधरी सरवर के सामने उठाएंगे।

पाकिस्तान सरकार इस घटना की जांच पूरा करे : गोपाल चावला

सिख संगत पाकिस्तान के मुखिया गोपाल चावला ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जगजीत कौर के धर्म परिवर्तन के बाद वह बीते तीन दिनों से पाकिस्तान के अलग-अलग सिख संगठनों के साथ संपर्क स्थापित किए हुए हैं। इस घटना में पाकिस्तान सरकार की कोई भूमिका नहीं है। ननकाना साहिब में रहने वाले मुस्लिम भाईचारे के लोग भी इस घटना के बाद दुखी हैं। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। गोपाल चावला ने इस मामले का जल्दी निपटारा करने के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed