फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sign of no curfew for the night, preparations begin for New Year's celebration

रात का कर्फ्यू नहीं लगाने का संकेत, नववर्ष के जश्न की तैयारियां शुरू

Tue, 29 Dec 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sign of no curfew for the night, preparations begin for New Year's celebration
चंडीगढ़। शहर में नए साल की पार्टी धूमधाम से होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने फिलहाल शहर में रात का कर्फ्यू लगाने का विचार छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस ने विभिन्न क्लबों और रेस्टोरेंट के मालिकों के साथ एक बैठक कर उन्हें कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अब रात का कर्फ्यू नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों से भी आग्रह किया गया है कि वह कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उधर, पुलिस की तरफ से क्लब और रेस्टोरेंट के मालिकों को संकेत दे दिए गए हैं कि रात का कर्फ्यू नहीं लगने वाला, इसलिए वह 31 दिसंबर की रात की पार्टी की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

एलांते मॉल स्थित पिरामिड कैफे के सीईओ और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पंजाब-हरियाणा चैप्टर के प्रमुख सनवीर सोंधी ने कहा कि वह 31 दिसंबर की रात मशहूर पंजाबी गायकों के साथ कार्यक्रम करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारियों भी शुरू कर दी हैं। अब रात का कर्फ्यू लगने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर कर्फ्यू लगाना होता तो पहले ही प्रशासन की तरफ से इस संबंध में फैसला ले लिया गया होता। इसके अलावा अधिकारियों से उनकी भी बात हुई है, जिसमें यही कहा गया है कि रात का कर्फ्यू नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यू लगाने की बजाय बिना मास्क घूम रहे लोगों पर हो कार्रवाई
अलटियस होटल के मालिक एमपीएस चावला ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। प्रशासन को रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला अब नहीं लेगा चाहिए, क्योंकि अब अगर ऐसा होता है तो होटल, रेस्टोरेंट व डिस्कोथेक मालिकों को भारी नुकसान होगा। होटलों में पार्टी के लिए बुकिंग हो चुकी है। प्रशासन को कर्फ्यू लगाने की बजाय बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर सख्ती बरतने पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन अगर सख्ती बढ़ाएगा तो किसी कर्फ्यू की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उधर, पेड्डलर्स रेस्टोरेंट्स के मालिक विपुल दुआ ने बताया कि उन्होंने नए साल को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस विभाग की तरफ से भी रेस्टोरेंट्स के मैनेजरों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि रात के कर्फ्यू को लेकर कोई स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें भरोसा मिला है कि कर्फ्यू नहीं लगेगा, इसलिए उन्होंने बुकिंग भी शुरू कर दी है।
रात का कर्फ्यू नहीं लगाने के पीछे दो बड़ी वजहें
1. प्रशासन ने ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते हुए रात के कर्फ्यू लगाने पर विचार शुरू किया था लेकिन यूके से जितने भी यात्री चंडीगढ़ पहुंचे हैं, उनमें से ज्यादातर की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ की जांच अभी बाकी है। ऐसे में प्रशासन में अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

2. पंजाब समेत कई राज्यों ने नए साल के मौके पर होने वाले जश्न पर रोक लगाई है लेकिन उन्होंने यह फैसला कई हफ्ते पहले ले लिया था। प्रशासन ने रात का कर्फ्यू लगाने पर फैसला लेने में काफी देर कर दी। अब सभी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब आदि में जश्न के लिए बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में अब प्रशासन के अधिकारियों को भी पता है कि अगर वह कर्फ्यू लगाते हैं तो व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed