फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sify Technology and CEAT Tyres will set up new plants in Punjab with an investment of Rs 2700 crores, will provide employment to 10 thousand people

Chandigarh News: सभी केंद्र... पंजाब में सिफी टेक्नोलॉजी और सिएट टायर्स 2700 करोड़ से लगाएंगे नए प्लांट, 10 हजार को रोजगार

Wed, 21 Aug 2024 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Sify Technology and CEAT Tyres will set up new plants in Punjab with an investment of Rs 2700 crores, will provide employment to 10 thousand people
फ्लैग: मुंबई में मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों के साथ बैठक, 8000 करोड़ रुपये का होगा निवेश
विज्ञापन

-----
-जेएसडब्ल्यू स्टील्स राजपुरा में 1600 करोड़, सनफार्मा 1200 करोड़ से करेंगे सूबे में विस्तार
-अन्य निवेशकों से भी मिले 2500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव, सीएम जल्द दोबारा करेंगे मुलाकात
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में बड़े औद्योगिक घराने जल्द ही 8000 करोड़ रुपये का निवेश कर नए उद्योग लगाने के साथ पहले से चल रहीं इकाइयों का विस्तार करेंगे। मुंबई में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद सिफी टेक्नोलॉजी ने 1500 करोड़ रुपये, जबकि सिएट टायर्स पे पंजाब में 1200 करोड़ रुपये का निवेश कर नए उद्योग लगाने पर सहमति दी। दोनों ग्रुप कुल मिलाकर 2700 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। अन्य औद्योगिक घरानों को मिलाकर भविष्य में होने वाले कुल 8000 करोड़ रुपये के निवेश से पंजाब में प्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि हजारों अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा।
जालंधर में लगेगा सिएट टायर्स का उत्तर भारत का पहला प्लांट
सीएम मान ने बुधवार को मुंबई में जेएसडब्ल्यू, सिफी टेक, आरपीजी ग्रुप, सन फार्मा कंपनी के अलावा अन्य कई उद्योगपतियों से अलग-अलग बैठकें कीं। सिएट टायर्स के जालंधर में उत्तर भारत में अपना पहला प्लांट लगाने की पेशकश रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। बाकी औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी। जालंधर में लेदर उद्योग का अच्छा कारोबार है। मुख्यमंत्री ने आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन आनंद गोयनका के साथ बातचीत कर उनका पूरा प्लान समझा।
विज्ञापन

मोहाली में एआई आधारित डेटा सेंटर बनाएगी सिफी
सिफी टेक्नोलॉजी के चेयरमैन दिलीप कौल ने सीएम के समक्ष मोहाली में आईटी क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान पेश किया। सिफी टेक्नोलॉजी मोहाली में एआई आधारित डेटा सेंटर बनाएगी और आईटी के अन्य क्षेत्रों का विस्तार करेगी। इससे मोहाली में औद्योगिक विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा में 28 एकड़ में स्टील प्लांट की नई यूनिट
सीएम मान ने जेएसडब्ल्यू ग्रुप राजपुरा में पहले से चल रहे अपने स्टील प्लांट प्रोजेक्ट के अलावा 28 एकड़ में नई यूनिट स्थापित करने को मंजूरी दी है। जिंदल स्टील इस नई यूनिट को स्थापित करने के लिए 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सीएम ने कुछ और निवेशकों से भी चर्चा की, जो पंजाब में करीब 2500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं, इसको लेकर सीएम इन उद्योगपतियों से जल्द ही फिर मुलाकात कर उनके पूरे प्लान का रिव्यू करेंगे।



पंजाब के बॉर्डर एरिया में विस्तार करेगी सन फार्मा
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ दामोदरन सतगोपन ने सीएम मान से मुलाकात कर राज्य में अपने विस्तार का खाका तैयार किया। सन फार्मा जल्द ही पंजाब के बड़े जिलों के अलावा बॉर्डर एरिया से लगते जिलों में भी विस्तार करेगी। इसके लिए सन फार्मा करीब 1200 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है। दामोदरन सतगोपन ने मुख्यमंत्री को बताया कि फार्मा कंपनी का वार्षिक कारोबार 48,496 करोड़ रुपये है और वर्तमान में टौंसा, बलाचौर (एसबीएस नगर) और मोहाली (एसएएस नगर) में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। सन फार्मा इन-लाइसेंसिंग, एमएंडए और आउट-लाइसेंसिंग गतिविधियों के माध्यम से अपने कारोबार का विस्तार करने की इच्छुक है। कंपनी ने अपने मौजूदा टौंसा प्रोजेक्ट का विस्तार करने में भी रुचि दिखाई है।




पंजाब उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनेगा
मुख्यमंत्री मान ने उद्योगपतियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर कंपनी के सीईओ और चेयरमैन से निजी तौर पर इसलिए मिलना चाहते थे, ताकि वह उनके निवेश प्लान को खुद जान सकें और कंपनियों को सरकार की तरफ से उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिला सकें। उन्होंने कहा कि वह पंजाब को उत्तर भारत का सबसे बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित करेंगे। यह बैठक एक बड़ी साझेदारी की शुरुआत है, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed