फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu supporters raised questions on party decision Amrinder Singh Raja Warring appoints as state president

कांग्रेस में घमासान: हाईकमान के फैसले से सिद्धू खुश, समर्थकों ने जताई नाराजगी, कहा- वड़िंग मौकापरस्त और भ्रष्टाचारी

Sun, 10 Apr 2022 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 08:22 PM IST
सार

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब हाईकमान के फैसला का विरोध शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Sidhu supporters raised questions on party decision Amrinder Singh Raja Warring appoints as state president
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के कांग्रेस हाईकमान के फैसले से पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह शुरू हो गई है। सिद्धू समर्थकों ने हाईकमान के फैसले पर नाराजगी जताते हुए राजा वड़िंग को मौकापरस्त और भ्रष्टाचारी बताया है, जबकि पूर्व पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने वड़िंग सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। इधर, नवनियुक्त कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने नई जिम्मेदारी को लेकर वादा किया है कि वह हर कार्यकर्ता और नेता के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन


सिद्धू अपने समर्थकों को साथ लेकर जिस तरह हाईकमान पर दबाव बढ़ा रहे थे, उससे पार्टी के विघटन की आशंका बढ़ने लगी थी। प्रधान पद के लिए सिद्धू के अलावा प्रताप सिंह बाजवा, रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई सीनियर नेताओं के नाम सामने आ रहे थे, जिन्होंने सिद्धू की तरह ही अपने हक में समर्थक जुटाने की मुहिम शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


सिद्धू जहां शक्ति प्रदर्शन में व्यस्त रहे वहीं बाकी दावेदारों ने दिल्ली के चक्कर लगाकर हाईकमान को प्रदेश इकाई के अंदरूनी और बिगड़ते हालात की लगातार जानकारी मुहैया कराई। इसके बाद शनिवार की देर रात पार्टी ने बड़ा फैसला लिया और प्रदेश में पार्टी की कमान पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंप दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नए नेता की जिम्मेदारी प्रताप सिंह बाजवा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और उप सीएलपी नेता राज कुमार छब्बेवाल को नियुक्त कर दिया। इसके बाद पार्टी में अंतर्कलह भी शुरू हो गई। सिद्धू समर्थक सुरजीत सिंह धीमान, सुरिंदर ढल्ला और सुनील दत्ती ने हाईकमान के फैसले पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने वड़िंग को मौकापरस्त और भ्रष्टाचारी बताया है। वहीं, हाईकमान के फैसले के बाद दूसरे दिन रविवार को सिद्धू के घर पार्टी के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहा।

मैं पार्टी को मजबूत करने और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हर कार्यकर्ता और नेता के साथ काम करने का वादा करता हूं। नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस

संगठन के अध्यक्ष पद पर राजा वड़िंग और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए आशु को बधाई। नेता विपक्ष बाजवा और छब्बेबाल को उप नेता बनाए जाने पर शुभकामनाएं। - नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस

राजा वड़िंग वही इंसान हैं, जिनका नाम ड्रग मामले व पैसों के लेनदेन में आया था। इसके बाद वे बादल परिवार के सामने झुक गए थे। वे मौकापरस्त और भ्रष्टाचारी हैं। - सुरजीत धीमान, नेता, पंजाब कांग्रेस

नवजोत सिंह सिद्धू को कभी भी खुलकर काम करने का पार्टी नेतृत्व ने अधिकार नहीं दिया। यही कारण रहा कि वह पार्टी की अंतर्कलह के शिकार हो गए। - सुरिंदर ढिल्ला, सिद्धू के पूर्व सलाहकार

पार्टी के इस फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इससे पहले भी चुनाव में पूर्व पार्टी प्रधान सिद्धू को पार्टी आलाकमान ने अधिकार न देकर बांधे रखा। इस समय पार्टी को सिद्धू जैसे नेता की जरूरत है। - सुनील दत्ती, पूर्व विधायक, पंजाब कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed