फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Siddhu reached Amritsar, big And sensational disclosures

सिद्धू पहुंचे अमृतसर, किया बड़ा खुलासा

Sun, 04 May 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 04 May 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
Siddhu reached Amritsar, big And sensational disclosures

गुरुनगरी से तीन बार सांसद रह चुके क्रिकेटर व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव के बाद वीरवार सुबह शहर पहुंचे। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि वह तन-मन से चाहते हैं कि जिस सीट पर वह तीन बार विजयी हुए हैं, उस सीट से उनके राजनीतिक गुरु अरुण जेटली बड़ी जीत हासिल करें। लेकिन उनके चुनाव प्रचार में मैं इसलिए नहीं आया ताकि उनका प्रचार प्रभावित न हो। उन्होंने दावा किया कि वह पहले से बने शेड्यूल के अनुसार अपने नए बने घर में पूजा पाठ करवाने के लिए आए हैं। सिद्धू ने वीरवार को अपने घर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन करवाया।

विज्ञापन

'गुरु नगरी को किसी भी हाल में नहीं छोड़ सकता'

Siddhu reached Amritsar, big And sensational disclosures

अमृतसर एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत में सिद्धू ने कहा कि वह गुरु नगरी से अथाह प्रेम करते हैं। गुरु नगरी ने उनको बहुत कुछ दिया है। इसलिए वह गुरु नगरी को किसी भी तरह छोड़ नहीं सकते। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल के नेता मुझे और मेरी तेज राजनीतिक गतिविधियों को पसंद नहीं करते। यही कारण है कि मेरी ओर से जो प्रोजेक्ट शुरू किए गए, उन सभी को रुकवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीएम बादल मुझे समझते हैं सौतेला बेटा'

Siddhu reached Amritsar, big And sensational disclosures

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मुझे अपना बेटा तो कहते हैं लेकिन समझते सौतेला हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और मेरे समर्थक पूरी तरह जेटली के चुनाव प्रचार अभियान में लगे रहे हैं।

उन्होंने खुद अपने समर्थकों को जेटली के पक्ष में मतदान के लिए हिदायत दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिन नेताओं ने उनके खिलाफ प्रेस वार्ता की थी वह सभी अकालियों की कठपुतलियां हैं और अपने स्वार्थों की खातिर भाजपा की नीतियों से दूर हो अकालियों की भाषा बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed