{"_id":"632dbd5b6cbfae3dfc6c72e8","slug":"sidhu-moosewala-youtube-channel-got-diamond-play-button","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के चैनल को मिला डायमंड प्ले बटन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पंजाबी गायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के चैनल को मिला डायमंड प्ले बटन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पंजाबी गायक
Fri, 23 Sep 2022 07:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:39 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को मानसा के नजदीक गांव जवाहरके में हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मूसेवाला के कई गीत ट्रेडिंग में हैं। अब मूसेवाला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस उपलब्धि पर सिद्धू मूसेवाला के परिजन, रिश्तेदार और प्रशंसक बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पौने चार माह बाद यूट्यूब ने गायक को डायमंड प्ले बटन दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले पंजाबी गायक हैं। सिद्धू मूसेवाला को प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को पार करने पर यूट्यूब ने डायमंड प्ले बटन प्राप्त हुआ है। इस समय एक करोड़ 69 लाख प्रशंसक हैं। डायमंड प्ले बटन यूट्यूब उन चैनलों को देता है जो वीडियो अपलोडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स तक पहुंचता है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर किसी भी पंजाबी गायक के मुकाबले में सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स हैं। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला ने अपने पांच साल के म्यूजिक कॅरिअर में इंडस्ट्री को दमदार गीत दिए हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका आखिरी गीत एसवाईएल रिलीज हुआ था, बेशक इसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद भारत में गीत को हटा दिया गया, मगर यह गीत भी चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को मानसा के नजदीक गांव जवाहरके में हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मूसेवाला के कई गीत ट्रेडिंग में हैं। अब मूसेवाला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस उपलब्धि पर सिद्धू मूसेवाला के परिजन, रिश्तेदार और प्रशंसक बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिता की हालत में सुधार
इस दौरान जब सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके पिता बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवार्ड के मिलने पर परिवार को खुशी है। डायमंड प्ले बटन मिलने की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को दे दी गई है। वह इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि बलकौर सिंह के विगत शाम तीन स्टंट डाले गए हैं। अब उनकी सेहत ठीक है। अगले एक दो दिनों में वह डॉक्टरों की सलाह से गांव मूसा आ जाएंगे।