फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala father targets Punjab government in Bathinda rally

Bathinda: मूसेवाला के पिता बोले- सरकारों को सच पसंद नहीं, कहा- मेरे बेटा का क्या कसूर था, कई और सवाल दागे

Sun, 09 Oct 2022 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 05:35 PM IST
सार

तरनतारन की एक महिला गायक ने सिद्धू मूसेवाला पर गीत गाया है। उसे यूट्यूब से डिलीट करने पर मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकारों को सच पसंद नहीं आ रहा। लेकिन अगर महिला गायक के साथ सरकार या पुलिस प्रशासन ने कोई भी अनहोनी की तो पूरा परिवार और पंजाब के लोग महिला गायक के साथ खडे़ होंगे। 
 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father targets Punjab government in Bathinda rally
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram (फाइल फोटो)

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पंजाब सरकार पर बरसे। उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस अफसरों और गैंगस्टरों का गठजोड़ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अकेला मानसा पुलिस का सीआईए प्रभारी प्रितपाल ही नहीं उसकी तरह कई काले भेड़िए पुलिस वर्दी में हैं, जिस कारण गैंगस्टरों के हाथों चार कीमती युवाओं को पंजाब गंवा चुका है। बलकौर सिंह रविवार को बठिंडा के गांव महराज में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विधानसभा में कानून व्यवस्था की बात करने वालों को नहीं मालूम कि असल में पंजाब में कानून व्यवस्था के हालत बिगडे़ हैं। सरकार को बदलाव के लिए चुना गया था लेकिन बदलाव तो आया नहीं, सरकार कानून व्यवस्था को बहाल रखने में फेल साबित हो रही है। 
विज्ञापन


मूसेवाला के पिता ने कहा कि उनका बेटा अपने गीतों के जरिये सच बोल रहा था और दीप सिद्धू भी पंजाब की बात कर रहा था लेकिन सरकारों को दोनों युवा सच बोलते हुए अच्छे नहीं लगे, जिस कारण अब पंजाब में सच बोलने पर भी सिर कलम किए जाते हैं। चाहे वो हादसे के जरिये हो या फिर उसके बेटे की तरह गैंगस्टरों के हाथों हत्या हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूसेवाला के पिता ने कहा कि पंजाब पुलिस के कई अफसरों का गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ होना अति खतरनाक है। पुलिस विभाग में अकेला प्रितपाल सिंह नहीं बल्कि उसकी तरह कई काले भेड़िए गैंगस्टरों का साथ दे रहे हैं। बेटे के हत्यारों को सजा देना तो दूर की बात उनको पुलिस के भ्रष्ट अफसर भगाने में जुटे हैं। जैसे कि मानसा पुलिस के सीआईए प्रभारी ने दीपक टीनू को भगा दिया। 

मूसेवाला के पिता ने कहा कि पंजाब में जुर्म करने वाले को पंजाब में ही सजा मिलनी चाहिए लेकिन अब उनके बेटे की हत्या की मुख्य साजिश रचने वाला लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा है कि उसे दिल्ली तिहाड़ जेल भेजा जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि पंजाब में तानाशाही रवैया न अपनाया जाए। जिस बदलाव के लिए पंजाब के लोगों ने सरकार को चुना है, उसके लिए सरकार लोगों के हित में काम करें।
 
तरनतारन की एक महिला गायक ने सिद्धू मूसेवाला पर गीत गाया है। उसे यूट्यूब से डिलीट करने पर मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकारों को सच पसंद नहीं आ रहा। लेकिन अगर महिला गायक के साथ सरकार या पुलिस प्रशासन ने कोई भी अनहोनी की तो पूरा परिवार और पंजाब के लोग महिला गायक के साथ खडे़ होंगे। 

लग्जरी जिंदगी छोड़ बेटे ने अपना गांव चुना, हमारा क्या कसूर था
बलकौर सिंह ने कहा कि उसके बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेहनत के नाम कमाया था। अगर वो चाहता तो लग्जरी जिंदगी जी सकता था लेकिन लग्जरी जिंदगी छोड़कर अपने गांव में आकर अपने लोगों के बीच रहा लेकिन गैंगस्टरों ने उसे मार दिया। उन्होंने सरकार से पूछा कि हमारा क्या कसूर था कि सरकार बेटे की सुरक्षा भी नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed