{"_id":"63f24e5e3bcd5623440020d3","slug":"sidhu-moosewala-father-said-justice-has-not-been-served-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मूसेवाला के पिता बोले- अमित शाह से राहुल गांधी तक सबसे लगाई गुहार, नहीं मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मूसेवाला के पिता बोले- अमित शाह से राहुल गांधी तक सबसे लगाई गुहार, नहीं मिला इंसाफ
Sun, 19 Feb 2023 10:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:06 PM IST
सार
बलकौर सिंह ने कहा कि अगर अब भी इंसाफ न मिला तो वह अगले माह सिद्धू मूसेवाला की बरसी के बाद उसकी थार गाड़ी लेकर पंजाब का दौरा करेंगे। भले ही यह राइड उनकी लास्ट राइड ही क्यों न बन जाए? वह अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिला कर रहेंगे।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ( फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का दर्द एक बार फिर बाहर आ गया है। रविवार को मानसा के गांव मूसा में अपने आवास पर मूसेवाला के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दलों के नेताओं से गुहार लगाई लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेशक हत्या के मामले में कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है लेकिन पुलिस मास्टरमाइंड को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अगर अब भी इंसाफ न मिला तो वह अगले माह सिद्धू मूसेवाला की बरसी के बाद उसकी थार गाड़ी लेकर पंजाब का दौरा करेंगे। भले ही यह राइड उनकी लास्ट राइड ही क्यों न बन जाए? वह अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिला कर रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए लोगों से सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज भी जब वह थार गाड़ी को साफ करते हैं तो उन्हें अपना बेटा उसमें बैठा दिखाई देता है। उन्होंने मूसेवाला के प्रशंसकों से शांत तरीके से इंसाफ मांगने और पहली बरसी पर कानून हाथ में न लेने की अपील की। बरसी समागम की रूपरेखा वह सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से साझा करेंगे।
विज्ञापन