फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala Father balkaur singh hints about joining politics punjab news

Punjab: राजनीति में आएंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता, बलकौर सिंह बोले- इंसाफ के लिए सियासत में आना गलत नहीं

Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। उनके पिता बलकौर सिंह लंबे समय से आप सरकार के खिलाफ मुखर हैं। पंजाब कांग्रेस भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दे चुकी है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Father balkaur singh hints about joining politics punjab news
बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह राजनीति में आएंगे। उन्होंने इसके संकेत देते हुए कहा कि इंसाफ के लिए राजनीति में आना गलत नहीं है। 
विज्ञापन


मानसा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद उनके पोते ने सांसद बनने के बाद कातिलों को सजा दिलाई। वह भी अगर राजनीति में आते हैं, तो यह गलत नहीं होगा। 

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कांग्रेस लोकसभा के लिए पहले ही ऑफर कर चुकी है, लेकिन तब उन्होंने राजनीति में आने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह मूसेवाला के प्रशंसकों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो कहा जाएगा कि मूसेवाला के पिता राजनीति करते है। 
विज्ञापन


बलकौर सिंह ने कहा कि आम आदमी व राजनीति करने वालों में यही फर्क है कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया गया था और मेरे बेटे का एके-47 से कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने का हर तरह का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिहं राजा वड़िंग पहले कह चुके हैं कि अगर बलकौर सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस उन्हें टिकट देने को तैयार है। सिद्धू मूसेवाला ने खुद 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed