{"_id":"65dc6df132599741190d0dca","slug":"si-suspended-by-department-in-amritsar-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: थाने में बनियान पहन शिकायत सुनना SI को पड़ा भारी, विभाग ने तत्काल किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: थाने में बनियान पहन शिकायत सुनना SI को पड़ा भारी, विभाग ने तत्काल किया निलंबित
Mon, 26 Feb 2024 04:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:57 PM IST
सार
बनियान पहनकर लोगों की फरियाद सुनने वाले एसआई पर विभाग ने गाज गिरा दी है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद एसआई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक सब इंस्पेक्टर को बनियान पहनकर लोगों की शिकायतें सुनना महंगा पड़ गया। मामला थाना रामबाग का है। यहां सब-इंस्पेक्टर सवरण सिंह बनियान पहन कर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। मामला जब एडीसीपी तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल निलंबित कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को शहर में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें रामबाग थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर बनियान पहन कर शिकायत सुन रहा है।एसआई के सामने बैठा व्यक्ति अपने घर पर हुए हमले की शिकायत सुना रहा है। वायरल वीडियो में एसआई बनियान में ही शिकायत सुनते-सुनते ही शराब का गिलास उठाकर एक ओर रखता है जबकि उसकी बेल्ट सामने ही टेबल पर पड़ी है। किसी ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एडीसीपी नवजोत सिंह ने सब-इंस्पेक्टर सवरण सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन