{"_id":"3ef9d4fab03e131bd991612faef0a2f4","slug":"shutter-breaking-tire-theft-of-millions-in-ladwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u000fशटर तोड़कर लाडवा में लाखों के टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर लाडवा में लाखों के टायर चोरी
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा। चोरों ने वीरवार रात लाडवा में शटर तोड़कर दो दुकानों से लाखों रुपये के टायर चुरा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मुआयना कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाडवा थाना में दी शिकायत में दोनों दुकानदारों ने बताया है कि चोरों ने करीब चार लाख रुपये के टायर चोरी हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लाडवा पावर हाउस के सामने स्थित दुकान मॉडर्न टायर के मालिक मुकेश कुमार व स्वास्तिक टायर के मालिक रोहित कुमार ने बताया है कि वे दोनों बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर घर गए थे, लेकिन जब गुरुवार सुबह मुकेश कुमार दुकान खोलने के लिए आया, तो दोनों दुकानों के शटर टूटे थे।
मुकेश ने रोहित को फोन कर शटर टूटने की सूचना दी। यह पता चलने के बाद रोहित भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया गया।
मुकेश व रोहित के मुताबिक दोनों दुकानों से चोरों ने लगभग चार लाख रुपये के टायर चोरी किए हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने दुकानों के सामने स्थित सत्य इंकलेव के चौकीदार से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक टायर की दुकान से चोरों ने बुग्गी, कैंटर व टाटा ऐस के टायरों की चोरी की।
वहीं माडर्न टायर दुकान से टाटा ऐस, मारुति, बुलेरो, सूमो के टायर चोरी किए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।