फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shruti said Departments website should be updated all the time

विभाग की वेबसाइट हर समय होनी चाहिए अपडेट, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: श्रुति

Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Shruti said Departments website should be updated all the time
अधिकारियों की ली बैठक, कहा-विभाग के खाली पदों पर शीघ्र होगी भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को चेताया है कि विभाग की वेबसाइट हर समय अपडेट होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौधरी बुधवार को यहां विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थीं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण के लिए अधिकारी विटामिन-डी के वितरण, महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट व पोषण पर फोकस करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में सक्रियता से काम करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व पराली न जलाने बारे जागरूकता अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर्स अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसीलिए विभाग इस बारे में विशेष अभियान चलाए। यह भी महिलाओं व बच्चों के पोषण से जुड़े हुए हैं। मंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला उद्यमिता योजना, प्ले स्कूल, क्रैच केंद्रों, खाली पड़े पदों में भर्ती संबंधी परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बैठक में विभाग की एसीएस अमनीत पी. कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed