{"_id":"65af4d25326903c49f041cbe","slug":"shri-ram-rajya-tilak-ceremony-organized-at-ghas-mandi-chowk-in-muktsar-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: श्री राम राज्य तिलक समारोह में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, शहरवासियों ने एक जगह मिलकर मनाई दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar: श्री राम राज्य तिलक समारोह में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, शहरवासियों ने एक जगह मिलकर मनाई दीवाली
Tue, 23 Jan 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:53 AM IST
सार
कार्यक्रम के लेकर जहां एक तरफ भव्य स्टेज लगी थी। वहीं एक तरफ भरत, गुरु वशिष्ठ एवं हनुमान जी के संवाद के लिए नंदीग्राम बनाया गया था। वहीं अर्धरात्रि जागरण के लिए श्री राम दरबार भी सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र था। भरत मिलाप उपरांत अर्धरात्रि जागरण में भानु प्रताप एवं सोनालिका धर ने भजनों की गंगा में श्रद्धालुओं को डुबकियां लगवाईं।
विज्ञापन
मुक्तसर में श्री राम तिलक समारोह का आयोजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में सोमवार देर रात घास मंडी चौक पर भरत मिलाप एवं श्री राम राज्य तिलक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्री अयोध्या धाम की तरह ही इतिहास रचा गया और ये पल विस्मरणीय हो उठा। आयोजकों ने इस उत्सव को सफल बनाने में करीब एक माह से खूब मेहनत की थी, जिसकी सफलता का अहसास रात्रि शहरवासियों को भी हो गया। हजारों की भीड़ श्री राम-भरत मिलाप देखने के लिए घास मंडी चौक पर उमड़ी नजर आई।
इस दौरान जहां नंदीग्राम में भरत द्वारा चिता जलाकर प्राण त्यागने की तैयारी करना, गुरु वशिष्ठ का भरत को समझाना, हनुमान जी का भरत के पास भगवान श्री राम के आने का संदेश पहुंचाना, अयोध्या वासियों का भगवान के आने की खुशी में झूम उठना, भगवान श्री राम का अयोध्या लौटकर सर्वप्रथम माता कैकेयी, सुमित्रा एवं कौशल्या से वार्तालाप उसके उपरांत भरत मिलाप का मंचन हुआ। इसके पश्चात श्री राम का राज्य तिलक हुआ। श्री राम-भरत मिलाप दौरान हर आंख नम नजर आ रही थी तो राम राज्य तिलक दौरान सभी खुशी से झूम रहे थे।
पुष्पक विमान से आकाश मार्ग से स्टेज के पास भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, अंगद, विभिषण आदि का आना आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। इस दृश्य को फिल्माने में क्रेन की मदद ली गई, जिसकी मदद से पुष्पक विमान को उड़ते हुए दिखाया गया। ये दृश्य देख दर्शक गद्गद् एवं भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत क्लासिकल डांस के रुप में गणेश वंदना के साथ हुई। इस दौरान राम आवे अवध की ओर..., राम दरबार है जग सारा... आदि गीतों पर अयोध्या वासियों का झूमना भी उत्सव की शोभा में चार चांद लगा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आर्गेनाइजर एवं आयोजक विक्टोरिया फायर वर्क्स के ऑनर राजेश कुमार कुक्कू एवं श्री राम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष तथा भरत मिलाप उत्सव कमेटी के चेयरमैन अशोक चुघ रहे। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण बिंटा बांसल, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, राजबलविंदर सिंह मराड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पिंदर सिंह भंडारी, मुक्तसर मंडल-1 अध्यक्ष राजकुमार भटेजा मेलू, मंडल-2 अध्यक्ष हरीश वाट्स, जिला संयोजक बृजेश गुप्ता, आप के ज्वाइंट सेक्रेटरी संदीप शर्मा, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, शिअद के पूर्व महा सचिव जगजीत सिंह बराड़ हनी फत्तनवाला, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष सुशील कुमार हैप्पी गर्ग, सेवानिवृत डीटीओ गुरचरन सिंह संधू, राजन चुघ, दीपू चगती, पवन सैन, सुमित वाट्स काला, शिवनंदन बिल्लू कटारिया, श्री हनुमान चालीसा मंडल श्री राम भवन के चेयरमैन डॉ. सुभाष खुराना, अध्यक्ष अनिल वाट्स, कैशियर दविंदर तायल, नरिंदर बांसल, पं. पूरन चंद्र जोशी, पं. आदेश शर्मा मन्नू, अरविंद पठेला, संदीप गिरधर,श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी के चेयरमैन राज खुराना, अध्यक्ष अशोक तेरिया, ब्राह्मण सभा 5995 के अध्यक्ष दीपकपाल शर्मा, पेस्टीसाइड यूनियन के अध्यक्ष अजविंदर सिंह पुनियां, नरेश कोचा, सुनील पनसेजा, दीपक नारंग, गुरबाज मक्कड़ सहित बड़ी गिनती में शहरवासी मौजूद थे। आयोजक राजेश कुमार कुक्कू द्वारा जहां विशेष सहयोग देने पर अशोक चुघ को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न नेताओं, सहयोगियों एवं उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।