फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Hargobindpur MLA Balwinder Singh Laddi rejoined BJP

दलबदल: फिर भाजपा में शामिल हुए श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर लाडी, तीन जनवरी को कांग्रेस में लौटे थे

Sat, 12 Feb 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 09:47 AM IST
सार

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले लाडी 28 दिसंबर को भाजपा में शामिल हुए थे। 3 जनवरी को वे कांग्रेस में लौट आए और 11 फरवरी को फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Shri Hargobindpur MLA Balwinder Singh Laddi rejoined BJP
दोबारा भाजपा में शामिल हुए बलविंदर लाडी। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के श्री हरगोविंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी महासचिव तरुण चुग की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले लाडी 28 दिसंबर को भाजपा में शामिल हुए थे। 3 जनवरी को वे कांग्रेस में लौट आए और 11 फरवरी को फिर से भाजपा में शामिल हो गए। विधायक बलविंदर सिंह लाडी श्री हगरगोबिंदपुर से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री हरगोबिंदपुर रिजर्व क्षेत्र है और इलाके में बीजेपी का कोई खास आधार नहीं है। 

विज्ञापन


तीन जनवरी को कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के मौके पर लाडी ने कहा था कि उनका भाजपा में जाने का फैसला गलत था। उनके भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद उनके क्षेत्र के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और उन्हें लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाया था अनदेखी का आरोप

लाडी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें कांग्रेस में अनदेखा किया जा रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे लेकिन उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके क्षेत्र के लोग महसूस कर रहे थे कि यह फैसला गलत है। लोग इस फैसले को पसंद नहीं कर रहे थे और उन्हें लोगों को कई तरह की बातें सुननी पड़ रही थीं। लाडी ने कहा कि अब कांग्रेस ने उन्हें भरोसा दिया गया है कि उन्हें अनदेखा नहीं किया जा रहा इसलिए वह अब पार्टी में लौट आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि भाजपा में जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा काम किया जा सकता है लेकिन अगर वह अपने क्षेत्र से बाहर ही हो जाएंगे तो विकास कैसे होगा। अगर कांग्रेस कहेगी तो वह अपने क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed