फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shri badrinath dham yatra live

खौफनाक रास्तों से ही होंगे श्री बदरीनाथ के दर्शन

Thu, 08 May 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 08 May 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
shri badrinath dham yatra live

आस्था के आगे बड़ी से बड़ी आपदा का मंजर भी फीका पड़ जाता है। कुछ इसी बात को यमुनानगर और जगाधरी से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर लौटे जत्थे ने प्रमाणित किया है।

विज्ञापन


जत्थे में शामिल लोग न केवल श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की पावन प्रक्रिया के साक्षी बने, बल्कि उन्होंने यात्रा के दौरान पल-पल की गतिविधि को अपने कैमरों और डायरी में लिखकर संजोकर रखा। यात्रा से लौटने पर जत्थे में शामिल कुछ लोगों ने यात्रा में अनुभव को अमर उजाला के साथ साझा किया।
विज्ञापन


जगाधरी के अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार श्री बद्रीनाथ धाम पर कपाट खुलने की प्रक्रिया के दौरान बहुत कम श्रद्धालु मौजूद थे, जबकि गत वर्षों में इस पावन प्रक्रिया को देखने के लिए देश के कोने-कोने से करीब कम से कम दस हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने के दौरान जगाधरी और यमुनानगर से लगभग 150 श्रद्धालु वहां उपस्थित थे, जो किसी एक जिले से आने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामचलाऊ रास्ते, लेकिन सुरक्षा दिखी चौकस

shri badrinath dham yatra live

जत्थे में शामिल दर्शन लाल ने यात्रा से लौटने पर बताया कि पांडुकेश्वर से श्रीबदरीनाथ धाम तक के मार्ग में बहुत-सी सड़कें कामचलाऊ थीं, लेकिन इस बार आपदा से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से चुस्त दिखाई दिए। सभी काम पूरे नियम-कानून और मुस्तैदी से चल रहे थे।

दोनों ओर से आमने-सामने का ट्रैफिक अधिक न हो, इसके लिए आवागमन गेट निश्चित समय अंतराल पर खोले जा रहे थे। स्थानीय दुकानदारों और निवासियाें में आपदा का वो मंजर भूलकर श्रद्धा का भाव झलक रहा था। यात्रा के दौरान कई जगहों पर दिल्ली और शामली के अखंड भंडारे व लंगर चल रहे थे।

भूस्खलन होने से आई आपदा की याद

shri badrinath dham yatra live

जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि जब वे श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर वापस लौट रहे थे तो रविवार की देर शाम बारिश होने से दो जगहों पर भूस्खलन हुआ।

इसे देखकर सालभर पहले आई आपदा की याद ने जत्थे में शामिल लोगों को झकझोर कर रख दिया। भूस्खलन होते ही हाईवे पर वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आ गई और करीब दो घंटे यातायात थम गया, लेकिन मौके पर तैनात कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मार्ग पर फिर से यातायात को सुचारु कर दिया। दीपक मित्तल और गोल्डी ने भी अनुभव साझा करते हुए कहा कि मार्ग अभी भी पहले जैसा नहीं है बरसात के दौरान भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है।

पहली बार यात्रा कर मिला स्वर्ग जैसा आनंद

shri badrinath dham yatra live

श्री बद्रीनाथ धाम की पहली बार यात्रा कर लौटे वीरेंद्र बजाज ने बताया कि उनके लिए यह तीर्थयात्रा जीवन की सबसे अद्भुत अनुभव था। यात्रा के दौरान उन्हें ऐसा लगा कि वे किसी स्वर्ग पर हैं।

वहीं, श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के मनोरम दृश्य के साक्षी बनने के बाद उन्हें काफी सुखद अनुभव महसूस किया। भगवान श्री बद्रीनाथ के भव्य दर्शनों और मंदिर के मुख्य पुजारी नए रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल से प्रसाद ग्रहण कर व जगाधरी यमुनानगर क्षेत्र के पुजारी पंडित काशी प्रसाद के मुखार्विंद से श्री बद्रीनाथ धाम कथा सुनकर सभी श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान प्रसन्न थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed