फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shri anandpur sahib 350th foundation day celebration

श्री आनंदपुर साहिब का 350वां स्थापना दिवस, बदला ट्रैफिक रूट

Wed, 17 Jun 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़) Updated Wed, 17 Jun 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
shri anandpur sahib 350th foundation day celebration

श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समागम में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र के मुख्य मार्गों को जाने वाले रूटों में परिवर्तन किया गया है। रूपनगर से मनाली, सवारघाट जाने वाली हैवी ट्रैफिक घनौली और भरतगढ़ से नालागढ़ होकर जा सकती है।

विज्ञापन


इस रूट पर जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भरतगढ़ से पंजैरा (हिमाचल प्रदेश) के जरीए सुवारघाट से मनाली जा सकते हैं। इसी तरह रूपनगर से नंगल जाने वाला ट्रैफिक रोपड़ हैड वर्कस से नूरपुर बेदी के जरीए नंगल जा सकता है।
विज्ञापन


कीरतपुर साहिब साइड से नंगल आने वाला ट्रैफिक बुंगा साहिब से नूरपुर बेदी, झज्ज चौक के जरिये नंगल-गढ़शंकर जा सकता है। कीतरपुर साहिब साइड से बलाचौर जाने वाला ट्रैफिक नूरपुर बेदी से बद्दी रोड राही जा सकता है। नंगल से रूपनगर जाने के लिए वाहन नूरपुर बेदी से हो कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगल से रूपनगर जाने वाला ट्रैफिक आनंदपुर रोड पर चंडेसर टी प्वाइंट से झज्ज चौक नूरपुर बेदी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। झज्ज चौक से अगंमपुर रोड पर नंगल साइड जाने वाला ट्रैफिक टी प्वाइंट मांगेवाल की तरफ से हो कर जाएगा।

प्रदेश सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से श्री आनंदपुर साहिब की स्थापना के 350 वें वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम पूरे खालसाई जाहो जलोह के साथ आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा मुख्य पंडाल में कार्यक्रम के लिए की गई अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण भी किया है। देश विदेश से आने वाली संगत के लिए सुरक्षा के मद्देनजर व ट्रैफिक प्रबंधों को लेकर पुलिस ने भी प्रबंध किए हैं।

एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि छह हजार के करीब पुलिस मुलाजिम पूरे प्रदेश से बुलाए गए है। पार्किंग के लिए भी प्रबंध किएजा रहे है। एसएसपी ने बताया कि वीआईपी के लिए चार पार्किंग और संगत के वाहनों के लिए भी 11 पार्किंग स्थान बनाए गए हैं जिनमें करीब 5500 करीब वाहन खड़े किए जा सकेंगे।


मुख्य सचिव ने बताया कि इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, योग गुरू बाबा रामदेव आदि सहित अनेक जाने माने लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed