फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot to woman candidate of sarpanch post in kurukshetra

हरियाणाः सरपंच पद की प्रत्याशी को मारी गोली

Wed, 30 Sep 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Wed, 30 Sep 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
shot to woman candidate of sarpanch post in kurukshetra

हरियाणा पंचायत चुनाव की महिला प्रत्याशी को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी दी। गोली लगने से महिला घायल होकर गिर गई, जबकि हमलावर वहां से फरार हो गए। मामला हरियाणा में शाहबाद के गांव आदमपुर का है।

विज्ञापन


महिला गांव में सरपंच पद की उम्मीदवार है। खेत में काम कर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और महिला को पुलिस ने सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि बाइक सवार दो युवक नहीं, बल्कि तीन बाइकों पर छह युवक वहां से लोगों ने भागते देखे हैं।
विज्ञापन


 मामले के अनुसार शाहाबाद के साथ लगते हुए गांव अहमदपुर के पास मंगलवार की शाम करीब पौने 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक्टिवा पर जा रही एक महिला को किसी ने गोली मार दी। एक्टिवा सवार महिला गोली लगते ही स्कूटी समेत रोड पर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए और राहगीर भी काफी एकत्र हो गए। महिला की पहचान गांव कतलाहरी निवासी रानी पत्नी जगजीत सिंह (36/37) के रूप में हुई। ग्रामीणों में से किसी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी।

थाना शाहाबाद प्रभारी राजेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

महिला की पीठ में लगी गोली

shot to woman candidate of sarpanch post in kurukshetra

ग्रामीणों ने बताया कि महिला रानी गांव कतलाहरी से सरपंच पद की सशक्त दावेदार है। वह पिछले काफी समय से चुनावों के लिए प्रचार में जुटी हुई है।

मंगलवार को वह शाहाबाद किसी कार्य से आई थी और वहां से वापस हबाना गांव होते हुए अपने गांव की ओर जा रही थी, लेकिन अहमदपुर गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली रानी की पीठ में लगी और वह नीचे गिर गई।  गोली लगने वाले स्थान पर कोई ऑपरेशन नहीं किया गया और गोली रानी की पीठ में ही लगी हुई है।

बच्चों के साथ अकेले रहती है महिला
बताया जा रहा है कि महिला का पति जगजीत सिंह 8 वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। वह वहीं पर स्थापित हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 8 वर्षों में एक बार भी यहां वापस नहीं आया है। महिला अपने दो बच्चों, जिनमें एक बेटा व एक बेटी के साथ गांव कतलाहरी में रहती है।

कुछ वर्ष तक महिला रानी कुरुक्षेत्र में भी रही है, लेकिन कुछ समय पहले वापस आ गई। बताया जा रहा है कि महिला के अपने ससुर के साथ जमीन जायदाद को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर पहले लड़ाई भी हो चुकी है, जिसके बाद महिला वापस गांव में रहने चली आई थी।
 
राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद ने बताया ‌कि अहमदपुर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली मार दी। महिला की पहचान रानी निवासी कतलाहरी के रूप में हुई है। मारने वाले युवक फरार हो गए हैं। महिला के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, उनके बयान के बाद ही हमले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed