फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of medicines in Mata Kaushalya Hospital in Patiala

Patiala: माता कौशल्या अस्पताल में दवाओं की किल्लत, सिरिंज तक नहीं, मरीज उठा रहे परेशानी

Tue, 02 Aug 2022 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 08:23 PM IST
सार

कार्यकारी मेडिकल अधीक्षक डॉ. वरिंदर गर्ग ने माना कि अस्पताल में दवाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि दवाओं की सप्लाई के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन को लिखा गया है। उम्मीद है कि अगले 10 से 15 दिन में दवाओं की सप्लाई हो जाएगी।

विज्ञापन
Shortage of medicines in Mata Kaushalya Hospital in Patiala
सरकारी माता कौशल्या अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब का प्रमुख जच्चा-बच्चा सरकारी माता कौशल्या अस्पताल इस समय दवाओं की किल्लत से जूझ रहा है। हालात ये हैं कि इस समय अस्पताल में सिरिंज तक उपलब्ध नहीं हैं। ज्यादातर दवाएं मरीजों को बाहर से लाने को कहा जा रहा है। गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि माता कौशल्या अस्पताल में रोजाना की 10-12 डिलीवरी होती हैं और यहां हरियाणा तक से भी डिलीवरी केस आते हैं। बावजूद इसके दवाओं की भारी कमी से मरीजों में काफी रोष है। माता कौशल्या अस्पताल को 245 तरह की दवाओं की सप्लाई की जाती है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस समय अस्पताल में केवल 115 तरह की ही दवाएं उपलब्ध हैं। हालात ये हैं कि अस्पताल में सिरिंज तक मुहैया नहीं हैं। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं के तीमारदारों को जरूरी दवाओं के साथ-साथ सिरिंज तक बाहर दुकान से लाने को कहा जा रहा है। अस्पताल में कुछ समय पहले तक पैरासिटामॉल व एंटी बायोटिक दवाओं की भी कमी थी। हालांकि इनकी फिलहाल सप्लाई हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उनकी बहू की डिलीवरी होनी है। दवाओं के साथ बाहर से सिरिंज तक लाने को लिखा है। सिरिंज तक अस्पताल में न मिलना सरकार के दावों की पोल खोलता है। इस संबंध में अस्पताल के कार्यकारी मेडिकल अधीक्षक डॉ. वरिंदर गर्ग ने माना कि अस्पताल में दवाओं की कमी है। 


उन्होंने कहा कि दवाओं की सप्लाई के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन को लिखा गया है। उम्मीद है कि अगले 10 से 15 दिन में दवाओं की सप्लाई हो जाएगी। डॉ. गर्ग ने कहा कि तब तक मरीज केंद्र सरकार के जन औषधि केंद्र से भी दवाएं ले सकते हैं, वहां भी दवाएं सस्ती ही मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed