फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown in Punjab News: Shops in Punjab cities will now be open till nine o'clock in the night

पंजाब के शहरों में अब रात नौ बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, शनिवार को लॉकडाउन नहीं

Tue, 08 Sep 2020 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 12:22 AM IST
सार

  • गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें सिर्फ रविवार को रहेंगी बंद
  • रात का कर्फ्यू अब 9.30 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा

विज्ञापन
Lockdown in Punjab News: Shops in Punjab cities will now be open till nine o'clock in the night
पंजाब में लॉकडाउन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस विधायकों और मेडिकल विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को शहरी क्षेत्रों में कुछ नई छूट देने का एलान किया। इनमें शनिवार को गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलना और सोमवार से शनिवार तक रात 9 बजे तक सभी दुकानें खोलने की छूट देना शामिल है।

विज्ञापन


संशोधित फैसले के अनुसार, सभी शहरों/कस्बों में अब रात 9.30 से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। होटलों और रेस्टोरेंट को भी सातों दिन, जिनमें रविवार भी शामिल है, रात 9 बजे तक खुले रखने की इजाजत दे दी गई है। रात 9 बजे के बाद खाने की होम डिलिवरी की इजाजत होगी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेसी विधायकों के साथ कोविड की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई वर्चुअल मीटिंग के दूसरे दौर के समय यह एलान किया गया। कैप्टन ने मीटिंग में बताया कि कोविड संबंधी राज्य सरकार के विशेषज्ञ ग्रुप के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने सभी सावधानियों के साथ यह छूट देने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली की दुकानों का समय चंडीगढ़ व पंचकूला से जुड़ेगा

यह भी फैसला किया गया है कि मोहाली में गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोले जाने का समय चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ जोड़ा जाए। 

अब बिजली के बिल पिछले साल की औसत के हिसाब से नहीं
लंबे समय के लिए दुकानें बंद रहने के बावजूद भारी बिल आने की दुकानदारें की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि बीते वर्ष की औसत के हिसाब से बिल न लिए जाएं। उन्हें वास्तविक बिल भेजे जाएं। 

पॉजिटिव आए निर्माण कामगारों को 1500 रुपये मुआवजा 
कैप्टन ने पॉजिटिव आने वाले निर्माण क्षेत्र के कामगारों के लिए 1500 रुपये के नकद मुआवजे का एलान भी किया। उन्होंने कांग्रेसी विधायकों को कहा कि वह पॉजिटिव आए गरीब मरीजों को खाने के पैकेट मुफ्त बांटने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि घरेलू एकांतवास के दौरान कम-से-कम 7-10 दिन के लिए उनके पास भरपूर मात्रा में राशन हो। 

अफवाहें फैलाने वालों को करारा जवाब दें : कैप्टन
कैप्टन ने मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया कि कुछ समाज विरोधी तत्वों और आम आदमी पार्टी द्वारा कोविड टेस्टिंग और अंग निकाले जाने संबंधी किए जा रहे नकारात्मक प्रचार का करारा जवाब दिया जाए। वे अपने-अपने हलकों में कार्यकर्ताओं और सरपंचों आदि के जरिये स्वास्थ्य संबंधी सभी सावधानियों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed