{"_id":"59e65f594f1c1bd0538b818c","slug":"shopping-on-dhanteras-at-chandigarh-market-city-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के 'स्पीड ब्रेकर' पर बाजार गुलजार, 30 फीसदी गिरा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के 'स्पीड ब्रेकर' पर बाजार गुलजार, 30 फीसदी गिरा कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर चंडीगढ़ के बाजार पर जीएसटी और महंगाई का असर साफ नजर आया। भीड़ भी रही, खरीदारी भी हुई पर एक्सपर्ट्स के अनुसार कारोबार का ग्राफ करीब तीस फीसदी नीचे चला गया। बाजार के एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पिछले साल धनतेरस पर ट्राइसिटी का बाजार एक अरब का कारोबार कर गया था।
वहीं, अबकी बार कारोबार का ग्राफ औसतन सात सौ करोड़ पहुंच सका। प्रमुख वजह रही रियल एस्टेट और आटोमोबाइल सेक्टर। इसमें मुख्य रूप से करीब तीस फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रियल एस्टेट सेक्टर को रेरा के कारण ग्राहकों में पनपे कन्फ्यूजन ने प्रभावित किया। वहीं दूसरी ओर आटोमोबाइल सेक्टर को जीएसटी के बाद कारों के दामों में आई तेजी ने प्रभावित कर डाला।
चंडीगढ़ में सुबह से ही सर्राफा, बर्तन, कार कंपनियों, रियल एस्टेट के साथ ही इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में जबरदस्त भीड़ रही। चंडीगढ़ के सेक्टर-22, मनीमाजरा, सेक्टर-37, सेक्टर-35 के ज्वैलर्स में खासी भीड़ रही। ज्यादातर लोगों ने गहनों के साथ सिक्कों की खरीदारी की। पंचकूला और मोहाली की मार्केट का हाल भी यही रहा। मार्केट में खरीदारी के ट्रेंड में अंतर यह आया कि जो ग्राहक पिछले वर्ष तक दीपावली में सोने के दस ग्राम का सिक्का खरीदता था उसने अबकी बार ट्रेंड बदल लिया और पांच ग्राम का सिक्का खरीदा। यही अंतर चांदी के सिक्के पर भी नजर आया। एक्सपर्ट अभिनव चड्ढा ने बताया कि धनतेरस के मौके पर बाजार में ग्राहक जरूर था पर खरीदारी का ट्रेंड चेंज हुआ है। उन्होंने कहा कि जो मार्केट की उम्मीद थी उसमें अंतर तीस फीसदी का अंतर आया।
विज्ञापन
कन्फेडरेशन आफ रियल एस्टेट डवलपर एसोसिएशन, पंजाब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहक काफी सोच विचार के बाद ही आता है। इसलिए सेल का ग्राफ भी उसी के अनुसार निर्धारित होता है। ट्राइसिटी की लाइफ स्टाइल ने धनतेरस पर बाजार को गर्मागरम तो किया पर व्यापारियों की आशाएं परवान नहीं चढ़ सकीं।

आटो बाजार की धीमी रही रफ्तार
ट्राईसिटी के आटोबाजार की रफ्तार धनतेरस पर धीमी रही। आटो इंडस्ट्री के सुधीर ने बताया कि पिछली बार उनके शो रूम से धनतेरस पर 21 कारों की डिलीवरी की गई थी और अबकी बार सिर्फ 12 कारों की डिलीवरी हुई है। ट्राईसिटी में औसतन पांच सौ कारों की डिलीवरी का अनुमान है जबकि पिछली बार औसतन छह सौ कारों की सेल थी। इसमें सेडान, लग्जरी, हैचबैक और एसयूवी कारें शामिल थीं। चंडीगढ़ के एक आटो डीलर के अनुसार ट्राईसिटी में पांच सौ कारों की बुकिंग दिवाली के पहले ही हो चुकी है। इसके बावजूद चंडीगढ़ में मारुति की कारों की सेल ज्यादा रही।
सोने की चमक कम, चांदी चमकी
धनतेरस के मौके पर ट्राइसिटी में सोने की चमक कम हो गई पर चांदी की चमक ठीक से बिखरी। चंडीगढ़ ज्वघ्ैलर्स एसोसिएशन के संजय सहगल ने कहा कि ट्राइसिटी में दो सौ सर्राफा की अच्छे शो रूम हैं। अबकी बार बाजार में ग्राहक तो आए पर सोने की बजाय उनका रुख चांदी की ओर हो गया। वहीं सोने की हल्की आइटम की सेल ज्यादा हुई। सोने के सिक्कों को खरीदने वालों ने चांदी के सिक्केखरीदे।
सिर्फ गिफ्ट ने कर दिया गुलजार
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह के अनुसार दीवाली पर इलेक्ट्रानिक्स और गैजेट्स की सेल के साथ क्राकरी आइटम की सेल ने कारोबार को गति दे दी है। ज्यादातर लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट के साथ क्राकरी, स्टील के बर्तनों और रजाई, बेडशीट, शूटिंग शर्टिंग, सूट लेंथ और रेडीमेड गारमेंट खरीदे हैं। इसी वजह से माल्स और बाजार रोशन हो गए। उन्होंने बताया कि धनतेरस के मौके पर जिस प्रकार की भीड़ दिखाई दी उसके अनुसार मार्केट को गति मिली है।

गैजेट्स की सेल भी रही कम
Dhanteras 2017
रियल इस्टेट में भी आई कमी
ट्राईसिटी में रियल इस्टेट का कारोबार जितना कहा जा रहा था उतना नहीं रहा। बिल्डर बदलेव गोयल के अनुसार औसतन ट्राइसिटी में दो हजार फ्लैट की बुकिंग का अनुमान है। हालांकि यही आंकड़ा पिछले धनतेरस पर तीन हजार तक था। जीरकपुर की बिल्डर बेल्ट में धनतेरस के मौके पर मकान की बुकिंग करवाने वालों और फ्लैट देखने वालों की भीड़ रही। एक बिल्डर ने बताया कि लोगों की प्राथमिकता बीस से तीस लाख के फ्लैट की रही।
बर्तनों में हल्की रही चमक
ट्राईसिटी के बर्तनों का कारोबार भी धनतेरस पर फीका ही रहा। एक एक्सपर्ट के अनुसार ट्राईसिटी में बर्तनों के कारोबार में बीस फीसदी तक की गिरावट आई है। चंडीगढ़ क्राकरी एंड बर्तन डीलर एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा कि क्राकरी और बर्तनों का कारोबार काफी कम हो गया।
गैजेट्स की सेल भी रही कम
चंडीगढ़ में धनतेरस पर मोबाइल और लैपटाप के साथ गैजेट्स के आइटम की सेल में भी कमी रही। जो मोबाइल सेल भी हुए उसमें ज्यादातर फोर जी की वजह से हैं। मोबाइल मार्केट के एक्सपर्ट अनिल शर्मा ने बताया कि अब फोर जी का जमाना आ चुका है और जो सेल हुई है वह भी इसी वजह से है।