फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopkeepers happy from modi govt policy, 24 hours open shop policy, chandigarh business council

केंद्र सरकार की नई पॉलिसी से बेहद खुश हैं व्यापारी, वजह बड़ी

Thu, 30 Jun 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers happy from modi govt policy, 24 hours open shop policy, chandigarh business council
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार - फोटो : amar ujala
24 घंटे दुकानें खोलने संबंधी केंद्र सरकार की नई पॉलिसी से व्यापारी बेहद खुश हैं। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह बताई। व्यापारियों का कहना है कि इससे तत्काल कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन अब वे अपनी मर्जी अनुसार देर रात तक भी दुकानें खोल पाएंगे। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजारों की सुरक्षा भी पुलिस को बढ़ानी चाहिए। लेकिन व्यापारी एसोसिएशनों का यह भी कहना है कि इससे उनका भी खर्चा बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों को भी मानसिक तौर पर देर रात तक खरीददारी करने की आदत डालनी पड़ेगी। व्यापारियों का कहना है कि इस नए फैसले से व्यापारी देर रात तक अपनी दुकानें खोल सकेंगे और यह भी अच्छा है कि 24 घंटे खोलना बाध्य नहीं किया गया है ऐसे में अब व्यापारी रात 10 से 12 बजे तक भी अपनी जरूरत के अनुसार दुकानें खोल सकेंगे जबकि इस समय रात 9 बजे के बाद किसी को भी दुकानें खोलने की मंजूरी नहीं थी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह का कहना है कि वह सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उनका सरकार ने यह अच्छा किया है कि 24 घंटे खोलना जरूरी नहीं किया है ऐसे में व्यापारी अपने कारोबार के अनुसार दुकानें बंद और खोल पाएंगे। उनका कहना है कि माल कल्चर के सामने खड़े होने के लिए व्यापारी इसकी जरूरत महसूस कर रहा था क्योंकि प्रशासन रात 8 बजे बाजार तो बंद करवा देता था लेकिन माल को रात 12 बजे तक खोलने की मंजूरी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि 24 घंटे खोलने के बाद व्यापारियों और ग्राहकों को सुरक्षा भी चाहिए। पहले से ही रात के समय अकेले बाहर निकलना आसान नहीं है। अंदरुनी बाजारों और राशन बेचने वाली दुकानों को इसका ज्यादा फायदा नहीं होगा हां खाने पीने और रेस्तरा चलाने वालों को इसका फायदा है।

चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के सरंक्षक नीरज बजाज का कहना है कि अभी ग्राहकों में देर रात तक शापिंग करने की आदत नहीं है लोगों और व्यापारियों को मानसिक तौर पर तैयार करना होगा। उनका कहना है कि तत्काल तो कारोबार पर इसका असर नहीं पड़ेगा लेकिन खर्चा जरूर बढ़ जाएगा क्योंकि 24 घंटे दुकानें खोलने पर स्टाफ और बिजली का खर्चा बढ़ जाएगा। इसके मुकाबले में इतनी सेल भी बढ़नी चाहिए


ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजय सहगल का कहना है कि सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। उनका कहना है कि लेकिन अच्छा है कि अब दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार अपने कारोबार को देखते हुए दुकान बंद कर सकता है अब उस पर दुकान बंद करने का कोई समय तय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed