{"_id":"27722e036d52106ec5a4a1ee6eb9b520","slug":"shop-by-showing-pistol-barged-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर दुकान के अंदर घुस गए वे सब और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर दुकान के अंदर घुस गए वे सब और...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Mar 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52 में एक फोटो शॉप की दुकान में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां पर करीब एक दर्जन लोगों ने दुकान के अंदर रखा सारा सामान तोड़ दिया।
शॉप के दुकानदार लवली का आरोप है कि दो आरोपी विक्रम और विनोद उसकी दुकान के अंदर घुसे और एक ने पिस्तौल और दूसरे ने चाकू दिखाया।
दुकानदार लवली ने इसकी शिकायत सेक्टर-61 पुलिस चौकी को दी है। मौके पर भी पुलिस ने आकर स्थिति का जायजा लिया।
दुकानदार लवली का कहना है कि दोपहर को दो हमलावार उसकी दुकान में आए जो कैश की मांग करने लग गए। लवली ने बताया कि वह किसी तरह से दुकान के बाहर आ गया और शटर बंद करके वहां से भाग गया। दुकान के अंदर विक्रम और विनोद मौजूद थे।
लवली ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर बंद दोनों आरोपियों ने अपने करीब एक दर्जन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आकर शटर खोला और दुकान में रखे कैमरे सहित सारा सामान तोड़ दिया।
लवली का कहना है कि उसकी दुकान में रखा कैश भी गायब है। सेक्टर-61 पुलिस चौकी देसराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।