फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Sandeep Singh of Faridkot will aim for medal in Paris Olympics

Paris Olympic: ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाएंगे फरीदकोट के संदीप, उत्साह में परिवार और ग्रामीण

Sat, 27 Jul 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

संदीप सिंह पिछले 10 साल से सेना में कार्यरत हैं और सेना में सेवा के दौरान ही साल 2016 में उन्होंने शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था, जिसकी बदौलत उन्हें अब भारत के लिए खेलने का अवसर हासिल हुआ है।

विज्ञापन
Shooter Sandeep Singh of Faridkot will aim for medal in Paris Olympics
शूटर संदीप सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय सेना में नायब सूबेदार पद पर कार्यरत फरीदकोट के गांव बहिबल खुर्द के संदीप सिंह पेरिस ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाएंगे। उनके मुकाबले को लेकर परिवार व गांव में उत्साह का माहौल है और सभी उनके स्वर्ण पदक जीतने की अरदास कर रहे हैं। 

विज्ञापन




गांव के मजदूर बलजिंदर सिंह व चरनजीत कौर के बेटे संदीप सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से हासिल की थी और बरगाड़ी के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद वे सरकारी बरजिंदर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वह तीन भाई हैं। 2014 में संदीप स्नातक की पढ़ाई छोड़कर सेना में भर्ती हो गए थे। सेना में भर्ती होने के दो साल बाद 2016 में उन्होंने शूटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया और ओलंपिक के लिए चयनित होकर सेना के साथ फरीदकोट व पंजाब का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार व गांववासियों ने कहा कि उनका सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संदीप सिंह स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed