फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shock to shopkeepers: Administration changed its decision, now shops will be allotted on lease hold in Sector-39 market.

दुकानदारों को झटका: प्रशासन ने बदला फैसला, सेक्टर-39 की मंडी में अब लीज होल्ड पर अलॉट होंगी दुकानें

Sat, 24 Aug 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Shock to shopkeepers: Administration changed its decision, now shops will be allotted on lease hold in Sector-39 market.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी के दुकानदारों को बड़ा झटका लगा है। मंडी को सेक्टर-39 में शिफ्ट करने पर दुकानदारों को जो शॉप-कम-ऑफिस (एससीओ) दिए जाएंगे, अब वह लीज होल्ड होंगे। पहले प्रशासन ने फ्री होल्ड पर देने की योजना बनाई थी। आरक्षित मूल्य तय कर दिए थे लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने किसी भी व्यावसायिक संपत्ति की फ्री होल्ड पर नीलामी करने पर रोक लगा दी है। प्रशासन के इस फैसले से अब मंडी को शिफ्ट करने का काम फिर अटक गया है।
विज्ञापन

ग्रेन, फल व सब्जी मंडी को सेक्टर-39 में शिफ्ट करने का मामला वर्ष 2002 से लंबित पड़ा है। प्रशासन के अधिकारी मंडी शिफ्टिंग को लेकर फैसला नहीं ले पा रहे हैं। पिछले साल प्रक्रिया में तेजी आई और यूटी ने 92 फ्री होल्ड प्लॉट की नीलामी करने की योजना बनाई। प्रत्येक का क्षेत्रफल 120 वर्ग गज था। आरक्षित मूल्य लगभग 3.75 करोड़ तय कर लिया गया लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिए हैं कि किसी भी व्यावसायिक संपत्ति की फ्री होल्ड पर नीलामी नहीं की जाएगी। ऐसे में प्रशासन को अब पूरी प्रक्रिया को बदलना होगा और अब सेक्टर-39 मंडी में दुकानें लीज होल्ड ही बेची जाएंगी। इसकी वजह से माना जा रहा है कि मंडी को शिफ्ट करने में अब फिर देरी होगी। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र के निर्देशों के बाद अब नए सिरे से सभी मंजूरियां ली जाएंगी। इसके लिए काम शुरू किया जा रहा है। सेक्टर 39 सब्जी और फल मंडी की योजना गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन पर फ्रीहोल्ड संपत्तियां देने पर लगाए गए प्रतिबंधों से प्रभावित होने वाली पहली योजना है। बता दें कि सेक्टर 26 मंडी में करीब 160 लाइसेंसधारियों में से 30 अनाज और बाकी फल और सब्जियों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-26 में चल रही मंडी की हालत खस्ता
वर्तमान में मंडी सेक्टर-26 में चल रही है। इनकी हालत काफी खस्ता है। जगह की कमी है, सड़कें टूटी हैं और पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। हर तरफ गंदगी के ढेर हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। सितंबर 2015 में सेक्टर-39 में नई मंडी का शिलान्यास किया गया था और मंडी को शुरू करने के लिए फरवरी 2016 का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आज तक मंडी शिफ्ट नहीं हो पाई। बता दें कि सेक्टर-39 स्थित नई सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को लेकर साल 2017 में हाई कोर्ट ने यूटी प्रशासन को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed