फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sho video viral, who filed illegal mining case against hardev singh laddi

कांग्रेस प्रत्याशी लाडी पर केस दर्ज करने वाले SHO का वीडियो वायरल, महिला के साथ दिखा

Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह लाडी पर अवैध खनन का केस दर्ज करने वाले एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा अब खुद ही विवादों में घिर गए हैं। रविवार को उनका ही वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो उसी दिन का है जिस दिन केस दर्ज किया गया था। रोजनामचे के मुताबिक 4 मई को बाजवा महितपुर थाने में ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन इस वीडियो के अनुसार वह उस समय जालंधर सिटी के होटल रेडिसन में एक महिला के साथ थे।
विज्ञापन


महितपुर में लाडी पर दर्ज मुकदमा नंबर 52 के मुताबिक4 मई 2018 में शिकायतकर्ता मोहन सिंह ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इसके बाद सुबह 4:26 बजे मामला दर्ज किया गया। रोजनामचे में लिखा गया कि एसएचओ परमिंदर बाजवा के पास सुबह तीन बजे फाइल गई, उन्होंने केस दर्ज करने के बाद फाइल अपने पास रख जांच शुरू कर दी। एसएचओ बाजवा के मुताबिक जब लाडी शेरोवालिया व अन्य पर केस दर्ज हुआ तो वह 4 मई को सुबह थाने में मौजूद थे। पुलिस रिकॉर्ड में भी बाजवा थाने में थे और केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


अगर बाजवा थाने में थे तो होटल रेडिसन में सीसीटीवी में वे कैसे दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाजवा जालंधर सिटी में स्थित होटल रेडिसन में रात को 12:30 बजे सीसीटीवी में अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे सुबह होटल से निकलते हैं लेकिन अकेले। सवाल यह है कि बाजवा अगर होटल रेडिसन में थे, तो फिर थाने में उनकी जगह कौन था। पुलिस रोजनामचे के मुताबिक तीन मई की रात को भी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा थाने में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक महिला रही और बाजवा आते जाते रहे

बाजवा के नाम पर 3 मई को रात आठ बजे होटल में कमरा बुक किया गया। रात आठ बजे कपूरथला जिले की एक महिला होटल के  रिसेप्शन पर आई और उसने इंस्पेक्टर बाजवा से अटेंडेंट की बात करवाई। इसके बाद कमरा अलॉट हुआ।

इसके बाद बाजवा रात साढ़े बारह बजे होटल में पहुंचे और कमरा तीन दिन के लिए बुक किया। कमरे का बिल भी इंस्पेक्टर बाजवा ने भरा जोकि 33 हजार 643 रुपये है। इसमें 5200 रुपये कमरे प्रति दिन कमरे का किराया था जबकि बाकी बिल में शराब व खाना पीना था। महिला तीन दिन तक होटल में रही और बाजवा आते जाते रहे।

बाजवा की कॉल डिटेल में अकाली और आप नेताओं से बात
बाजवा की कॉल डिटेल में जहां महिला का नंबर बार बार आया, वहीं शिरोमणि अकाली दल बादल और आप नेताओं के साथ भी उसकी बातचीत की डिटेल सामने आई है। आईजी जोनल नौनिहाल सिंह का कहना है कि अभी जांच की जा रही है।

सवाल उठने लगा है कि कपूरथला जिले की वह महिला कौन थी। जिसके लिए बाजवा ने रूम बुक कराया। बाजवा शिअद भाजपा सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी रहे और उनकी शिअद नेताओं के साथ नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं।

डीजीपी के आदेश पर एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करने वाले महितपुर थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा के खिलाफ पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के डीजीपी के आदेश पर शुरू कर दी गई है। बाजवा की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

बाजवा के खिलाफ चल रही विभागीय जांच : एसपी
एसपी बलकार सिंह का कहना है कि बाजवा के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। उन्होंने इस्तीफा वायरल कर अनुशासन भंग किया है। अभी जांच जारी है और इस दौरान तथ्य सामने आया है कि बाजवा होटल में रात को एक महिला के साथ रुके थे। महिला का क्या कनेक्शन है, इसकी जांच चल रही है।

चुनाव आयोग ने किया था तैनात
जिक्रयोग है कि उपचुनाव की घोषणा से दो दिन पहले ही एसएचओ परमिंदर को कांग्रेस सरकार ने महितपुर से हटा दिया था। लेकिन चुनाव आयोग ने उनको दोबारा महितपुर में तैनात कर दिया।

इस्तीफे का चला था ड्रामा
एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा ने लाडी के खिलाफ केस दर्ज करने के ठीक पौने छह घंटे बाद शुकवार सुबह 9.45 बजे एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसकी कॉपी सोशल मीडिया पर आ गई थी। अपने इस्तीफे में बाजवा ने सीधा एसएसपी भुल्लर को टारगेट किया है।

इस्तीफा देते हुए कहा था कि आप तो मौजूदा सरकार के प्रभाव में काम कर रहे हो। उन्होंने केस रद्द करने से भी इंकार कर दिया था। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे एक और पत्र वायरल हुआ। इसमें इंस्पेक्टर बाजवा ने सफाई दी कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक बाजवा इसके बाद से अपने एडवोकेट के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed