{"_id":"14ac1675651e952f3e2f5c0183d0d6b0","slug":"sho-registered-a-case-on-the-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार से मारपीट करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार से मारपीट करने पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राजा खेड़ी गांव में पशु तस्करों को पकड़ने के दौरान एक थानेदार के साथ मारपीट भी की थी और थानेदार की शिकायत पर पुलिस ने दो को नामजद कर 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस पशु तस्करों को पकड़ने में अनदेखी बरत रही है। गौरतलब है कि सदर थाना पुलिस ने बबैल के नजदीक पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा था और इसमें पांच लोगों को काबू कर लिया था। पुलिस टीम ट्रक को लेकर बापौली गोशाला में जा रही थी।
थाना शहर के राजा खेड़ी गांव में बुधवार को पशुओं से भरे ट्रक का तेल खत्म हो गया और इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया था। ग्रामीणों को शक हुआ कि पुलिस की देखरेख में यह सब हो रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया था और ट्रक के शीशे तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
थाना सदर में तैनात सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि पुलिस ने तस्करों को काबू किया है।
कुछ ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी और उनके साथ हाथापाई कर मारपीट तक कर दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी और राजा खेड़ी निवासी बिल्लू और जोगिंद्र के अलावा आठ-दस लोगोें पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत की। थाना शहर पुलिस ने बिल्लू व जोगिंद्र को नामजद करते आठ-दस अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।