{"_id":"a02021c5dd8e74340764ca84a88e2ab7","slug":"shivraj-patil-in-cii-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक ये पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक ये पढ़ें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सोलर सिस्टम लगाने के इच्छुक हैं और जानना चाहते हैं कि कब-कब आपके घर में धूप आएगी और कितनी देर तक यह आपके पैनल को चार्ज करेगी तो यह जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी।
इसके लिए आ गया है रूफटाप सोलर फोटोवोल्टाइक सिस्टम। यह सिस्टम आपको धूप-छांव की सारी जानकारी मुहैया करवाएगा।
सोमवार को सीआईआई में इस सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन रिलीज किया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इसे रिलीज किया। द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से सिटी को सोलर सिटी बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।
अभी टेरी ने यह बीटा वर्जन लांच करने के साथ ही आम लोगों के सुझाव मांगे हैं ताकि इस वेबसाइट को इंप्रूव किया जा सके। इस मौके पर चंडीगढ़ के एडवाइजर केके शर्मा और सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीआईआई में आयोजित कांफ्रेंस में टेरी के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि इस सिस्टम को सर्वे, रिसर्च और मैप के माध्यम से तैयार किया गया है। इसमें हर घर की आवश्यकता को समझा गया है। इसके माध्यम से यह तक जाना जा सकेगा कि साल में कितने दिन धूप खिलेगी। सोलर पैनल को किस दिशा में लगाने पर ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा संचय होगी।
चंडीगढ़ के प्रशासक ने कहा कि आधुनिकतम सोलर तकनीक, हाईटेक सोलर वोल्टाइक पैनल और ज्यादा प्रभावशाली सोलर उपकरणों के साथ नागरिकों द्वारा सोलर ऊर्जा की आवश्यकता को समझने के साथ ही सिटी ब्यूटीफुल को सोलर सिटी बनाया जा सकेगा।
कांफ्रेंस का आयोजन चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट, मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिनेवेबल एनर्जी, जीओआई और शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-31 स्थित सीआईआई हेडक्वार्टर में किया गया। पाटिल ने कहा कि अगले पांच साल तक पांच मेगावाट सोलर एनर्जी प्रोडक्शन का टारगेट है।
सोलर पैनल लगाएं, सब्सिडी पाएं
चंडीगढ़ के एडवाइजर केके शर्मा ने कहा कि सोलर पैनल लगाने वालों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। इस सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। केंद्र द्वारा सोलर पैनल पर दी जाने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पच्चीस फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इसको लगाने वालों के लिए आयकर में छूट का प्रावधान भी किया जा सकता है।
गीगा वाट तक लानी होगी ऊर्जा
चंडीगढ़ के साइंस एंड टेक्नोलॉजी निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि भारत में सोलर पावर सिर्फ 18 हजार मेगा वाट है जबकि चीन में आठ गीगावाट और जर्मनी में यह आठ गीगा वाट है। 2015 तक ग्रिट पैरिटी को अचीव किया जा सकेगा। इस मौके पर सीआईआई चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन विक्रम हंस ने सीआईआई के आधार पर सोलर एनर्जी को बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव दिए। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष ऊर्जा की आवश्यकता तीस फीसदी तक बढ़ती जा रही है।