फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shivraj patil in cii at chandigarh

सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक ये पढ़ें

Tue, 24 Dec 2013 09:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
shivraj patil in cii at chandigarh
अगर आप सोलर सिस्टम लगाने के इच्छुक हैं और जानना चाहते हैं कि कब-कब आपके घर में धूप आएगी और कितनी देर तक यह आपके पैनल को चार्ज करेगी तो यह जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए आ गया है रूफटाप सोलर फोटोवोल्टाइक सिस्टम। यह सिस्टम आपको धूप-छांव की सारी जानकारी मुहैया करवाएगा।

सोमवार को सीआईआई में इस सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन रिलीज किया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इसे रिलीज किया। द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से सिटी को सोलर सिटी बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अभी टेरी ने यह बीटा वर्जन लांच करने के साथ ही आम लोगों के सुझाव मांगे हैं ताकि इस वेबसाइट को इंप्रूव किया जा सके। इस मौके पर चंडीगढ़ के एडवाइजर केके शर्मा और सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईआई में आयोजित कांफ्रेंस में टेरी के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि इस सिस्टम को सर्वे, रिसर्च और मैप के माध्यम से तैयार किया गया है। इसमें हर घर की आवश्यकता को समझा गया है। इसके माध्यम से यह तक जाना जा सकेगा कि साल में कितने दिन धूप खिलेगी। सोलर पैनल को किस दिशा में लगाने पर ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा संचय होगी।

चंडीगढ़ के प्रशासक ने कहा कि आधुनिकतम सोलर तकनीक, हाईटेक सोलर वोल्टाइक पैनल और ज्यादा प्रभावशाली सोलर उपकरणों के साथ नागरिकों द्वारा सोलर ऊर्जा की आवश्यकता को समझने के साथ ही सिटी ब्यूटीफुल को सोलर सिटी बनाया जा सकेगा।

कांफ्रेंस का आयोजन चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट, मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिनेवेबल एनर्जी, जीओआई और शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-31 स्थित सीआईआई हेडक्वार्टर में किया गया।  पाटिल ने कहा कि अगले पांच साल तक पांच मेगावाट सोलर एनर्जी प्रोडक्शन का टारगेट है।

सोलर पैनल लगाएं, सब्सिडी पाएं
चंडीगढ़ के एडवाइजर केके शर्मा ने कहा कि सोलर पैनल लगाने वालों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। इस सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। केंद्र द्वारा सोलर पैनल पर दी जाने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पच्चीस फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इसको लगाने वालों के लिए आयकर में छूट का प्रावधान भी किया जा सकता है।


गीगा वाट तक लानी होगी ऊर्जा
चंडीगढ़ के साइंस एंड टेक्नोलॉजी निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि भारत में सोलर पावर सिर्फ 18 हजार मेगा वाट है जबकि चीन में आठ गीगावाट और जर्मनी में यह आठ गीगा वाट है। 2015 तक ग्रिट पैरिटी को अचीव किया जा सकेगा। इस मौके पर सीआईआई चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन विक्रम हंस ने सीआईआई के आधार पर सोलर एनर्जी को बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव दिए। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष ऊर्जा की आवश्यकता तीस फीसदी तक बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed