फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivam of Talwara stranded in Poland since February 27

यूक्रेन संकट: 27 फरवरी से पोलैंड में फंसा तलवाड़ा का शिवम, केंद्र सरकार व दूतावास ने अभी तक नहीं किया संपर्क

Thu, 03 Mar 2022 06:55 PM IST
ajay kumar राकेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
राकेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Mar 2022 06:55 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार चिंतित है और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए काम कर रही है। अब तक नौ विमानों से दूसरे देशों में पहुंचे छात्रों को भारत लाया जा चुका है।

विज्ञापन
Shivam of Talwara stranded in Poland since February 27
यूक्रेन में एक रेलवे स्टेशन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : फाइल

विस्तार

तलवाड़ा शहर के मंदिर में पुजारी चुनु झा ने अपने 25 वर्षीय बेटे शिवम झा को यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा लेने वर्ष 2017 में भेजा था। शिवम के पिता चुनु झा और माता सुनीता देवी ने बताया कि केंद्र सरकार व यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के आदेशानुसार उनका बेटा शिवम यूक्रेन से किसी तरह अपनी जान जोखिम में डाल एक प्राइवेट टैक्सी से 27 फरवरी को पोलैंड पहुंच गया था। शिवम के अभिभावकों ने बताया कि केंद्र सरकार व यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने अभी तक उनके पुत्र शिवम के साथ संपर्क कायम नहीं किया।

विज्ञापन


शिवम के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा वर्ष 2017 में यूक्रेन की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने गया था। उन्होंने बताया लगभग हर रोज ही दिन में एक दो बार उनकी वीडियो कॉल के जरिये शिवम से बात हो जाती है। इससे वहां के हालात का पता चलता रहता है। शिवम ने उन्हें बताया कि मंगलवार से उन्हें खाने के लिए भी तरसना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पूरे दिन में उन्हें खाने के लिए बस बिस्कुट या एक चाकलेट दी गई है। पीड़ित शिवम झा के अभिभावकों ने भारत व पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे को जल्द भारत वापस लाया जाए। वहीं जब इस संबंध में पीड़ित शिवम झा के अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से जिला प्रशासन को इसके बारे में बता दिया गया है। प्रधानमंत्री व केंद्रीय विदेश मंत्री को भी भारतीय बच्चों को यूक्रेन से भारत लाने के लिए ईमेल की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार चिंतित है और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए काम कर रही है। अब तक नौ विमानों से दूसरे देशों में पहुंचे छात्रों को भारत लाया जा चुका है। सात और जहाज आ रहे हैं, जिसका पूरा खर्च भारत सरकार वहन कर रही है। 


भारतीय वायुसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। सरकार के सामने दो तरह की समस्याएं हैं। यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचे छात्रों को भारत लाना। दूसरा यह है कि यूक्रेन के अंदर से फंसे छात्रों को बाहर लाना। इसके लिए पीएम ने स्थिति से निपटने के लिए चार कैबिनेट मंत्रियों के साथ दो उच्चस्तरीय बैठकें की हैं। सांसद ने दावा किया कि भारतीय दूतावास छात्रों के संपर्क में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed