फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal welcomes surrender of Amritpal Singh

Amritpal Singh: अकाली दल बोला- निर्दोष सिखों का उत्पीड़न तत्काल करें बंद, अमृतपाल के इस कदम का किया स्वागत

Sun, 23 Apr 2023 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 06:54 PM IST
सार

एक तरफ जहां पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अमृतपाल को खुद को कानून के हवाले करने की बात कही। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से अमृतपाल ने खुद को कानून के हवाले किया है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal welcomes surrender of Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह और सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल ने खुद को कानून के हवाले कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार को उनके खिलाफ कानून के अनुसार ही कार्रवाई करनी चाहिए। सुखबीर बादल ने कहा कि निर्दोष सिखों पर मुकदमें और उन्हें परेशान करना तुंरत बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: कैसा है अमृतपाल के गांव का माहौल? मां ने कही बड़ी बात, कर दी इन्हें छोड़ने की मांग
विज्ञापन


शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हाल ही में पूरे मामले पर चर्चा करने के लिए आयोजित ‘पंथक इकट्ठ’ में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की सलाह के अनुसार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख का खुद को कानून के हवाले करना स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने कहा कि अब जब अमृतपाल ने खुद को कानून के हवाले कर दिया है तो राज्य सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने इस मुददे पर भय का माहौल क्यों बनाया? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की अब तक की कार्रवाई ने केवल दुनिया भर में सिखों को बदनाम करने का काम किया है। इसी कारण राज्य से पूंजी का पलायन हुआ और पंजाबियों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई। साथ ही, सांप्रदायिक तनाव भी जानबूझकर भड़काया गया।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल पर भड़के कांग्रेस सांसद: कहा- वो असली पंजाबी नहीं, दुश्मनों से फंड लेता, लग्जरी का आनंद उठाता

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि जिस तरह से पंजाबियों ने सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखा और उन्हें बांटने वाली विभाजनकारी ताकतों को नकारा, इससे साबित होता है कि पंजाबी शांति और भाईचारक सांझ के लिए एकजुट खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अर्धसैनिक बलों की मांग करके और मीडिया व बुद्धिजीवियों पर आपातकाल जैसे प्रतिबंध लगाकर इस मुददे को जानबूझकर तूल देने की कोशिश कर रही है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed