फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MP Ravneet Singh Bittu attacked Amritpal Singh

अमृतपाल पर भड़के कांग्रेस सांसद: कहा- वो असली पंजाबी नहीं, दुश्मनों से फंड लेता, सुविधाओं का आनंद उठाता

Sun, 23 Apr 2023 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 07:43 PM IST
सार

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जब अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर पुलिस ने इंग्लैंड जाने से रोका तो दूसरे दिन ही उसने गिरफ्तारी दे दी। अपने परिवार का दर्द उससे सहा नहीं गया। इससे पता लगता है कि वह कितना कमजोर है। बिट्टू ने जनता से ऐसे लोगों के पीछे गुमराह न होने की अपील की।

विज्ञापन
Congress MP Ravneet Singh Bittu attacked Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाबी नहीं हो सकते हैं बल्कि पंजाबी तो वे हैं जो देश की रक्षा करते हुए सीमाओं पर शहीद हो रहे हैं। उनकी शहादत पर फौज सलाम करती है। उनके गांवों व चौराहों में बुत लगते हैं। युवाओं को नई सीख मिलती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: अरविंद केजरीवाल ने की भगवंत मान की तारीफ, बिना रक्तपात मिली इतनी बड़ी कामयाबी
विज्ञापन


दूसरी तरफ अमृतपाल जैसे लोग देश के दुश्मनों से फंड लेते हैं। साथ ही सभी लग्जरी सुविधाओं का आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जब अमृतपाल के करीबी साथी पकड़े गए तो वह आत्मसमर्पण करने आगे नहीं आया। चाहे कलसी की गिरफ्तारी हो या बाजेके की, यहां तक कि पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर भी उसने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: कैसा है अमृतपाल के गांव का माहौल? मां ने कही बड़ी बात, कर दी इन्हें छोड़ने की मांग

अमृतपाल खुद उनके परिवारों का तमाशा देखता रहा लेकिन जब उसकी पत्नी को एयरपोर्ट पर पुलिस ने इंग्लैंड जाने से रोका तो दूसरे दिन ही उसने गिरफ्तारी दे दी। अपने परिवार का दर्द उससे सहा नहीं गया। इससे पता लगता है कि वह कितना कमजोर है। बिट्टू ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के पीछे गुमराह न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed