{"_id":"6ad7c3914838114363011cd9","slug":"rsss-101st-foundation-day-celebrated-at-12-locations-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1154720-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में 12 स्थानों पर मनाया आरएसएस का 101वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में 12 स्थानों पर मनाया आरएसएस का 101वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्ताओं ने संघ की ऐतिहासिक यात्रा, सामाजिक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर की चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चंडीगढ़ महानगर की ओर से मंगलवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में शहर के 12 विभिन्न स्थानों पर संघ का 101वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संघ के इतिहास, संगठनात्मक विकास, विचारधारा और सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की जिम्मेदारी को अहम बताया।
सेक्टर-38 वेस्ट, रामलीला मैदान, सेक्टर-46बी और सेक्टर-40 स्थित सर्वहितकारी स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। रामदरबार फेज-2 के कैक्टस पार्क में सामूहिक शक्ति जागरण उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि वैज्ञानिक एवं पूर्व कुलपति अखिलेश वाषर्णेय, प्रांत प्रौढ़ कार्य प्रमुख अमृत सागर, नगर संघसंचालक हरेश वाशिष्ट और नगर कार्यवाह अशोक कंवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संगठन का उद्देश्य अनुशासित, संगठित और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों का निर्माण करना रहा है। उन्होंने संघ की 101 वर्षों की यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की।
विज्ञापन
सेवा कार्यों से समाज से जुड़ाव पर जोर
वक्ताओं के अनुसार, संघ से प्रेरित सामाजिक गतिविधियां शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आपदा राहत, सामाजिक समरसता और जन-जागरण के क्षेत्रों में संचालित हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रवादी विचारों के प्रति देश-विदेश में बढ़ती रुचि का उल्लेख किया।
बॉक्स: युवाओं से सामाजिक भागीदारी की अपील
वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, अनुशासन, आपसी सहयोग और सेवा भावना राष्ट्र की प्रगति के आधार हैं। स्थापना दिवस का संदेश समाज में एकता, सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण मजबूत करना रहा।