फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How is the Situation of Amritpal Singh village Jallupur Khera

Amritpal Singh: कैसा है अमृतपाल के गांव का माहौल? मां ने कही बड़ी बात, कर दी इन्हें छोड़ने की मांग

Sun, 23 Apr 2023 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से पकड़ा है। अमृतपाल के पकड़े जाने के बाद अमृतसर के कस्बा अजनाला में भी खमोशी है। यह वही कस्बा है जहां के थाने पर हमला कर अमृतपाल राष्ट्रीय पटल पर छाया था।

विज्ञापन
How is the Situation of Amritpal Singh village Jallupur Khera
अमृतपाल सिंह पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

36 दिनों की तलाश के बाद आखिरकार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल कानून के शिंकजे में आ गया है। उसे असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया है। इसी जेल में अमृतपाल के कई साथी पहले से ही बंद हैं। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। दो दिन पहले ही अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने रोका था। पूछताछ के बाद किरणदीप कौर को अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में छोड़ दिया गया था।   

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: 36 दिनों के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ जो सरेंडर को मजबूर हुआ अमृतपाल? जानिए वे पांच अहम बिंदु
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में भी माहौल शांत है। गांव में पुलिस तैनात है। गांव में खास चहल पहल नजर नहीं आ रही है। अमृतपाल के घर में पड़ोंसियों का जमावड़ा लगा है। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर व चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल ने गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आत्मसमर्पण किया है, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मां ने कहा कि उनके बेटे ने डेढ़ महीने तक पुलिस के घुटने टिकवा दिए। अब पुलिस उन युवाओं को छोड़ दे, जिनको अमृतपाल के मामले में गिरफ्तार किया गया है।




यह भी पढ़ें- Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन

पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से पकड़ा है। अमृतपाल के पकड़े जाने के बाद अमृतसर के कस्बा अजनाला में भी खमोशी है। यह वही कस्बा है जहां के थाने पर हमला कर अमृतपाल राष्ट्रीय पटल पर छाया था। कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। लोग अमृतपाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे हैं। अजनाला में कुछ लोगों का कहना है कि अमृतपाल को आखिर एक दिन पुलिस की गिरफ्त में आना ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed