फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shiromani akali dal punjab sadbhavna rally in patiala

अकालियों की पटियाला रैली के रंग में भंग डालने का ऐलान

Tue, 08 Dec 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 08 Dec 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
shiromani akali dal punjab sadbhavna rally in patiala

पटियाला में होने वाली अकालियों की रैली के रंग में भंग डालने की तैयारी हो गई है। काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए बिजली मुलाजिम भी अब अकाली दल की सद्भावना रैली में काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे। बिजली मुलाजिमों के मुताबिक प्रशासन ने उन्हें सीएम की पटियाला फेरी के मौके पर मांगों को लेकर मुलाकात कराने का वादा किया था। उसे भी पूरा नहीं किया जा रहा है।

टेक्निकल सर्विस यूनियन के उपप्रधान बनारसी दास ने कहा कि पटियाला सर्कल के मुलाजिम 10 दिसंबर को पंजाब की 40 जत्थेबंदियों के साथ मिलकर काले कानूनों के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे। ये पटियाला, समाना, घन्नौर और नाभा में किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पटियाला आने पर बिजली मुलाजिमों की उनसे मांगों को लेकर मुलाकात कराने का प्रशासन ने वादा किया था। बिजली मुलाजिम लीडरों ने कहा कि सीएम की ओर से कई बार विश्वास दिलाने के बावजूद पटियाला सर्कल के डिसमिस कर्मचारियों को अब तक बहाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के प्रिंसिपल सचिव केएस संधू की ओर से पटियाला सर्कल के पुलिस केस अभी तक वापस नहीं लिए गए, जिस कारण कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed