फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal proceed to Shri Salasar Dham in Rajasthan

श्री सालासर बालाजी धाम पहुंचे सुखबीर बादल: कहा- शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना होगी शुरू

Tue, 09 Nov 2021 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 10:16 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सालासर जाते समय फतेहाबाद में भी रुके। यहां होटल मालिक ने उनका स्वागत किया। नाश्ता करने के बाद सुखबीर रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की राजनीति पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal proceed to Shri Salasar Dham in Rajasthan
श्री सालासर धाम रवाना होते अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को घोषणा की है कि अकाली दल-बसपा गठबंधन सरकार के गठन पर पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। सभी धर्मों के पवित्र स्थलों श्री सालासर बालाजी धाम के भी दर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने मालवा क्षेत्र के अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य नेताओं के साथ राजस्थान के चुरू जिले में श्री सालासर बाला जी धाम मंदिर और माता अंजनी मंदिर में मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिअद अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पिछली अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार ने ट्रेन और बसों के माध्यम से पंजाबियों को सालासर, माता वैष्णो देवी, माता चिंतपूर्णी, अजमेर शरीफ, श्री हजूर साहिब और अन्य धर्मस्थलों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सेवा तब शुरू की गई जब कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने प्रकाश सिंह बादल के पास जाकर  श्री हजूर साहिब जाने की इच्छा जताई लेकिन उनके पास संसाधन नहीं थे। तत्कालीन पंजाब सरकार ने तीर्थयात्रियों को मुफ्त दर्शन प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की थी लेकिन 2017 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना को बंद कर दिया गया था।


उन्होंने कहा कि अब अकाली अकाली दल और बसपा की गठबंधन सरकार बनने के साथ ही हम इस योजना को फिर से शुरू करेंगे। उनके साथ सिकंदर सिंह मलूका, सरूप चंद सिंगला, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, मंतर सिंह बराड़ मौजूद रहे। 



                           फतेहाबाद में सुखबीर का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed