{"_id":"65898a0e3271eb4c0d02e7f4","slug":"shiromani-akali-dal-president-sukhbir-singh-badal-hold-a-press-conference-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखबीर बादल बोले- मुसलमान 18% मगर एकजुट नहीं, हम 2% हैं... अपील करता हूं- विभाजित न हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखबीर बादल बोले- मुसलमान 18% मगर एकजुट नहीं, हम 2% हैं... अपील करता हूं- विभाजित न हों
Mon, 25 Dec 2023 07:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:32 PM IST
सार
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी लगभग 18 फीसदी है लेकिन उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है क्योंकि वे एकजुट नहीं हैं... हम दो फीसदी हैं लेकिन हम श्री अकाल तख्त साहिब के तहत एकजुट हैं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिख आबादी वाले सभी राज्यों में पार्टी की इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की है। सोमवार को पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना के आवास पर सुखबीर बादल ने श्री पटना साहिब (बिहार) और मुंबई (महाराष्ट्र) की सिख संगत के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि इस मकसद के लिए 30 दिसंबर को अकाली दल की कमेटी श्री पटना साहिब भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी न केवल वहां की स्थानीय सिख संगत के साथ बैठक करेगी बल्कि इकाई की स्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्था भी करेगी। बादल ने कहा कि पटना साहिब के बाद कमेटी अन्य राज्यों का दौरा करेगी जहां से मांग आ रही है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी लगभग 18 फीसदी है लेकिन उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है क्योंकि वे एकजुट नहीं हैं... हम दो फीसदी हैं लेकिन हम श्री अकाल तख्त साहिब के तहत एकजुट हैं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि विभाजित न हों और एकजुट रहें...शिरोमणि अकाली दल सभी राज्यों में पार्टी इकाइयां स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि समुदाय विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है और सभी का समाधान तभी प्राप्त किया जा सकता है जब हम सभी पंथ शिअद के झंडे के नीचे एकजुट हों।
विज्ञापन
#WATCH | Shiromani Akali Dal President Sukhbir Singh Badal says, "The population of Muslims in the country is about 18% but they have no leadership because they are not united... We are 2% but we are united under Sri Akal Takht Sahib. I appeal to all of you not to be divided and… pic.twitter.com/9X4ixTKO92
— ANI (@ANI) December 25, 2023