फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shimla Train Engine Fail on Heritage Track

शिमला जा रही ट्रेन का हैरीटेज ट्रैक पर इंजन फेल

Fri, 20 Jun 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका/परवाणू
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका/परवाणू Updated Fri, 20 Jun 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Shimla Train Engine Fail on Heritage Track

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल मार्ग पर सुबह सात बजे हॉलीडे स्टेशन ट्रेन (डूप्लीकेट शिवालिक 52451ए) का इंजन कालका से करीब आठ किमी दूर गुम्मा रेलवे स्टेशन से कुछ आगे जाकर हांफ गया। ट्रेन में सवार करीब 250 यात्रियों को करीब डेढ़ घंटा परेशान होना पड़ा। कालका से नया इंजन मंगवाने के बाद पर्यटक शिमला की ओर रवाना हो सके। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन भी 45 मिनट देरी से चल सकी। एक माह में इंजन हांफने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब सात बजे हॉलीडे स्पेशल ट्रेन टकसाल स्टेशन से शिमला की ओर रवाना हुई। मगर 10 मिनट बाद ही इसके इंजन में खराबी आ गई। इस दौरान खराब इंजन और बोगियां ट्रैक पर ही खड़ी रहीं। यात्री परेशान हो गए। कालका से नया इंजन करीब 8:26 बजे मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


वह पहले ट्रेन को टकसाल स्टेशन ले गया। यहां इंजन को बोगियों के आगे जोड़ा गया। करीब 8:40 पर ट्रेन दोबारा शिमला के लिए रवाना हुई। हालांकि इस बीच कोटी स्टेशन से भी दूसरा इंजन मंगवाया गया। मगर कालका से इंजन आने के बाद उसे गुम्मा स्टेशन पर रोक दिया गया। इसकी पुष्टि गुम्मा स्टेशन मास्टर संजीव शर्मा ने की है। हॉलीडे स्पेशल का इंजन हांफने के बाद 7.50 पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी करीब 45 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी 28 मई को कंडाघाट में रेल मोटर कार का इंजन हांफ गया था। इसमें बैठे यात्रियों को दूसरी ट्रेन से शिमला भेजा गया था। कलकत्ता के राजू शर्मा, रमेश पांडे, यूपी के देवीराम, रजनीश, बलवीर आदि ने कहा कि वह शिमला घूमने के लिए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेन की बुकिंग एडवांस करवाई गई।


इंजन में खराबी से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि विश्व धरोहर ट्रैक में चलने वाली ट्रेनों में नए इंजन लगाने चाहिए। ताकी यात्रियों को परेशानियां न हो। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को पानी पिलाया। उधर, कालका स्टेशन मास्टर विनय अरोड़ा ने कहा कि करीब आधे घंटे तक यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई। जानकारी मिलते ही तुरंत इंजन भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed