फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shimla hotel on New Year full, the expensive tour of Mumbai and Goa

नए साल पर शिमला के होटल फुल, मुंबई और गोवा के टूर भी हुए महंगे

Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shimla hotel on New Year full, the expensive tour of Mumbai and Goa
शिमला में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ छुट्टियां और दूसरी तरफ नए साल की तैयारी और साथ में पहाड़ों पर बर्फबारी। ऐसे हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए सैलानियों ने हिल्स क्वीन का रुख कर लिया है। 

विज्ञापन


शिमला में बर्फबारी के बाद 90 फीसदी से अधिक होटलों में बुकिंग हो चुकी है। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी  मालिकों का कहना है कि शिमला के लिए पांच जनवरी के बाद ही बुकिंग करवाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। हिमाचल के ही दूसरे पर्यटक स्थल मनाली में भी यही हाल हैं। 
विज्ञापन


यही नहीं गोवा, मुंबई के टूर भी महंगे हो गए हैं। सैलानियों की एकदम संख्या बढ़ने के कारण टूर एंड ट्रैवल कंपनियां भी बुकिंग करने का कोई रिस्क नहीं ले रहीं कि कहीं पर्यटक को समस्या का सामना न करना पड़े। 30 दिसंबर तक की बुकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस जगह का क्या है पैकेज

Shimla hotel on New Year full, the expensive tour of Mumbai and Goa
शिमला में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

शिमला : 4 दिन का पैकेज, 40 हजार रुपये
टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के मालिक विनीत बंसल ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए शिमला का चार दिन का पैकेज 40 हजार रुपये पहुंच गया है। चार दिन के पैकेज में होटल, ब्रकेफास्ट डिनर दिया जाएगा। बर्फबारी के बाद होटलों की बुकिंग अधिक हुई है। मनाली का तीन का पैकेज भी 35 हजार रुपये का है।

गोवा : तीन दिन, 50 हजार रुपये
साई टूर एंड ट्रैवल की निशा का कहना है कि शिमला की बुकिंग के अलावा गोवा का टूर पैकेज भी महंगा हो गया है। तीन दिन का गोवा का पैकेज थ्री स्टार होटल में पचास हजार रुपये का हो गया है। गोवा में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक पहुंच रहे हैं। इसीलिए यहां का टूर पैकेज महंगा हो गया है।

मुंबई : 3 दिन, 50 हजार रुपये
सेक्टर-30 टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि नए साल पर मुंबई का तीन का टूर पैकेज 50 हजार का हो गया है। 5 जनवरी के बाद यह टूर पैकेज 35 हजार का मिल रहा है।


कैशलेस, चेक और कैश सभी स्वीकृत
सेक्टर-30 की टूर एवं ट्रैवल कंपनी के मालिक के एल बंसल ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी के मुताबिक पेमेंट करता है तो कोई मनाही नहीं। हम स्वाइप मशीन, पेटीएम, चेक से भी पेमेंट ले रहे हैं। फ्लाइट, टैक्सी सहित होटलों की बुकिंग का पैसा हम हर ऑप्शन से स्वीकार करते हैं। सभी चीजों का कस्टमर को बिल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed